शर्मनाक: अहमदाबाद में 75 साल की भीख मांगने वाली दिव्यांग महिला से रेप और मारपीट, बोलने की स्थिति में भी नहीं पीड़िता

By पल्लवी कुमारी | Published: May 28, 2019 06:23 PM2019-05-28T18:23:55+5:302019-05-28T18:23:55+5:30

अहमदाबाद चांदखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एच वाला के मुताबिक, पीड़िता घटना के बाद बोलने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है, हम उसके सही होने का इंतजार कर रहे हैं।

Ahmedabad: 75-year-old woman beggar brutally raped, dumped in bleeding | शर्मनाक: अहमदाबाद में 75 साल की भीख मांगने वाली दिव्यांग महिला से रेप और मारपीट, बोलने की स्थिति में भी नहीं पीड़िता

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस पूरा बयान लेने के लिए महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। महिला फिलहाल सिविल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दरिंदगी के कारण वह सदमे में है। 

गुजरात के अहमदाबाद में एक 75 साल की भीख मांगने वाली और दिव्यांग महिला के साथ रेप और मारपीट की घटना सामने आई है। बुजुर्ग महिला की हालत काफी गंभीर है। इतनी ज्यादा महिला की हालत खराब है कि वो पुलिस को अपना बयान भी दर्ज नहीं करा पा रही है। पुलिस को सिर्फ उसने गुजराती भाषा में सिर्फ इतना बताया है कि उसका रेप किया गया है। पुलिस पूरा बयान लेने के लिए महिला के ठीक होने का इंतजार कर रही है। महिला फिलहाल सिविल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ दरिंदगी के कारण वह सदमे में है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक महिला के साथ घटना 26 मई रविवार की रात की है। घटना अहमदाबाद शहर के न्यू रणिप इलाके के पास हुई। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में इस इलाके के कालीगाम और कोडियार मंदिर के बीच की सड़क पर दर्द से तड़पता देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। महिला से रेप की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चांदखेड़ा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। 

चांदखेड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर एच वाला के मुताबिक, पीड़िता घटना के बाद बोलने की स्थिति में बिल्कुल नहीं है, हम उसके सही होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हमने उसकी उम्र 60 साल दर्ज की है लेकिन स्थानीय लोगों ने उसकी उम्र 70 से 75 के बीच बताई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने सिर्फ इतना कहा है कि उसका रेप किया गया है लेकिन उसने अभी ये नहीं बताया है कि वो शहर में कहां रहती है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। 

आर एच वाला के मुताबिक क्योंकि पीड़िता महिला सही से बोल नहीं पा रही है तो हमें इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उनके बस महिला पीएसआई को इतना बताया है कि एक शख्स उसे सूनसान जगह पर घसीटते हुए लेकर गया और वहां उसने उसका रेप किया। रेप के बाद आरोपी ने महिला की पिटाई भी की है। जिसके बाद महिला को सड़क पर फेंक कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक महिला काफी साल पहले किसी घटना में अपना पैर गंवा चुकी है। 

Web Title: Ahmedabad: 75-year-old woman beggar brutally raped, dumped in bleeding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे