महाराष्ट्र: पहले फेसबुक लाइव पर सुसाइड का ऐलान फिर घर में फांसी लगाकर दी जान

By भाषा | Published: January 22, 2020 02:20 PM2020-01-22T14:20:26+5:302020-01-22T14:20:26+5:30

ठाणे शहर के नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंदार भोईर नाम के व्यक्ति ने चराई इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

after suicide Announcement on Facebook Maharashtra man hanged her self | महाराष्ट्र: पहले फेसबुक लाइव पर सुसाइड का ऐलान फिर घर में फांसी लगाकर दी जान

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsअधिकारी ने बताया कि भोईर अवसाद में था और उस पर कुछ कर्ज भी था। कुछ दिन पहले पीड़िता ने ‘‘खुद के प्रति शोक व्यक्त’’ करने का पोस्टर फेसबुक वॉल पर लगाया था।

ठाणे शहर के जल आपूर्ति विभाग में काम करने वाले 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को आत्महत्या करने की सूचना दी और उसके बाद कथित तौर फर फांसी लगाकर जान दे दी। नौपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंदार भोईर नाम के व्यक्ति ने चराई इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भोईर जल आपूर्ति विभाग में काम करता था। वह पिछले कुछ समय से काम पर नहीं जा रहा था। घर में वह अकेला रहता था क्योंकि पत्नी उससे अलग हो चुकी थी और बच्चों को भी वह अपने साथ ले गई थी। अधिकारी ने बताया कि भोईर अवसाद में था और उस पर कुछ कर्ज भी था।

रविवार की रात को भोईर ने ‘‘खुद के प्रति शोक व्यक्त’’ करने का पोस्टर फेसबुक वॉल पर लगाया था जिसके बाद दोस्तों ने उससे बात की और उसे शांत करने का प्रयास किया। लेकिन सोमवार सुबह उसने फेसबुक लाइव किया जिसमें कहा कि उसे कोई नहीं समझता है इसलिए वह अपना जीवन खत्म करने का फैसला ले रहा है।

इसके बाद दोस्तों ने उसे फोन लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नौपाड़ा पुलिस थाने के कुछ कर्मी भोइर के घर पहुंचे। वहां उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि वह फांसी लगा चुका था। कमरे से शराब की बोतलें भी मिली। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: after suicide Announcement on Facebook Maharashtra man hanged her self

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे