आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर लगा रेप का आरोप, महिला का दावा- दो साल पहले हुआ बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 7, 2019 03:52 AM2019-03-07T03:52:36+5:302019-03-07T03:52:36+5:30

पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

AAP MLA Mohinder Goyal Case registered against rape in Delhi | आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर लगा रेप का आरोप, महिला का दावा- दो साल पहले हुआ बलात्कार

आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर लगा रेप का आरोप, महिला का दावा- दो साल पहले हुआ बलात्कार

आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के रिठाला के विधायक मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने बुधवार(6मार्च) को इस बात की सूचना दी कि  आप विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है। 

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि विधायक मोहिंदर गोयल उसे अच्छी तरह से जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।


इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के दिल्ली के महासचिव कुलजीत चहल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आप के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

Web Title: AAP MLA Mohinder Goyal Case registered against rape in Delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे