केरल में असम के प्रवासी मजदूर से रेप के बाद फावड़े से वार कर हत्या, खून में लथपथ शव मिला

By भाषा | Published: November 27, 2019 07:32 PM2019-11-27T19:32:54+5:302019-11-27T19:32:54+5:30

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बजे हुई घटना के संबंध में उमर अली (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक मजदूर ने आज सुबह शहर में एक होटल के निकट खून में लथपथ नग्न महिला का शव देखा।

A migrant laborer from Assam in Kerala was killed after being raped with a shovel, a dead body was found in the blood | केरल में असम के प्रवासी मजदूर से रेप के बाद फावड़े से वार कर हत्या, खून में लथपथ शव मिला

पुलिस के अनुसार आरोपी ने नजदीकी इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया।

Highlightsबलात्कार किया और इसके बाद फावड़े से लगातार उसके चेहरे और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना पेरुम्बवूर में हुई। महिला कुरुप्पमपाड़ी की निवासी थी।

केरल में असम के प्रवासी मजदूर ने 42 वर्षीय महिला की कथित तौर पर बलात्कार के बाद पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बजे हुई घटना के संबंध में उमर अली (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक मजदूर ने आज सुबह शहर में एक होटल के निकट खून में लथपथ नग्न महिला का शव देखा।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से बलात्कार किया और इसके बाद फावड़े से लगातार उसके चेहरे और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना पेरुम्बवूर में हुई। महिला कुरुप्पमपाड़ी की निवासी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नजदीकी इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस ने दूसरे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर ली।

Web Title: A migrant laborer from Assam in Kerala was killed after being raped with a shovel, a dead body was found in the blood

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे