कई दिन से शख्स कर रहा था पीछा, परेशान महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 27, 2018 02:17 AM2018-12-27T02:17:43+5:302018-12-27T02:17:43+5:30

पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

A man was pursuing for several days, troubled woman cut off the young man's private parts | कई दिन से शख्स कर रहा था पीछा, परेशान महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

कई दिन से शख्स कर रहा था पीछा, परेशान महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 वर्षीय एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया। महिला का कहना है कि संबंधित व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सीखाने के लिए यह कदम उठाया। 

पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

Web Title: A man was pursuing for several days, troubled woman cut off the young man's private parts

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे