साकेत कोर्ट का फैसला, बिहार पुलिस को सुपुर्द किए जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2019 04:44 PM2019-08-24T16:44:32+5:302019-08-24T16:44:32+5:30

अनंत सिंह के पैतृक घर से एक एके-47 और हथगोला बरामद होने के बाद उनके खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून- ‘‘गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम’’ (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मोकामा से विधायक सिंह के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

A Delhi Court grants 2-day transit remand of independent Bihar MLA, Anant Singh to Bihar Police | साकेत कोर्ट का फैसला, बिहार पुलिस को सुपुर्द किए जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह

अनंत सिंह बिहार के मोकामा से विधायक हैं।

Highlightsअनंत सिंह के घर से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल बरामद की गई थीअनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में साकेत कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

बिहार के विवादास्पद निर्दलीय विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को शनिवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस के सुपुर्द किया है।

इससे पहले अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में साकेत कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। सिंह के घर से 16 अगस्त को एक एके-47 राइफल बरामद की गई थी और तब से वह फरार चल रहे थे। 

उनके वकील ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सिंह मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हारुन प्रताप के समक्ष पेश हुए और दावा किया कि उन्हें ‘‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता’’ के कारण मामले में झूठा फंसाया गया है। 

मिश्रा ने बताया कि अदालत ने दिल्ली पुलिस को उन्हें जल्द से जल्द पूरी सुरक्षा के साथ बिहार की संबंधित अदालत में पेश करने के निर्देश दिये। 

वकील ने आरोप लगाया कि सिंह को बिहार में अपनी जान का खतरा था और इसलिए वह दिल्ली की अदालत में आत्मसमर्पण करना चाहते थे। 

Web Title: A Delhi Court grants 2-day transit remand of independent Bihar MLA, Anant Singh to Bihar Police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे