गुजरात में 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 18, 2023 12:59 PM2023-01-18T12:59:17+5:302023-01-18T12:59:17+5:30
अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी के दिन बच्ची दोपहर 3 बजे से लापता थी और रात के समय उसका शव बोटाद के एक सुनसान इलाके से मिला था।
अहमदाबाद: गुजरात के बोटाद जिले से दरिदंगी की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। ऐसे में हत्या के बाद बच्ची का शव देर रात पुलिस ने बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, शव मिलने के बाद पुलिस ने फौरन मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने राजू देवदास चौहान नाम के शख्स को हिरासत में लिया है।
गौरतलब है कि घटना 15 जनवरी की है। मामले की जांच कर रहे हैं डीएसपी महर्षि रावल ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी का पता चला जिसे हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
बोटाद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक लड़की का शव मिलने के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी राजू देवदास चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 जनवरी को हुई थी: महर्षि रावल, डीएसपी, बोटाद, गुजरातpic.twitter.com/4k8bg5mBLI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
बच्ची के मुंह में भरा था प्लास्टिक
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि रात 11 बजे जब बच्ची का शव मिला तो उसके कपड़े फटे हुए थे। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और मुंह में प्लास्टिक भरा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारियों का कहना है कि 15 जनवरी के दिन बच्ची दोपहर 3 बजे से लापता थी और रात के समय उसका शव बोटाद के एक सुनसान इलाके से मिला। इस मामले को लेकर लोगों ने पुलिस ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
पुलिस को गैंगरेप का शक
मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में एक शख्स को हिरासत में लिया है जिसने आरोपों को कबूल कर लिया है। हालांकि, पुलिस को शक है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में धारा 302 और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है।