मध्य प्रदेश में 13 साल की लड़की के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने 24 घंटे में तीन बार किया दुष्कर्म

By अनुराग आनंद | Published: January 17, 2021 01:17 PM2021-01-17T13:17:10+5:302021-01-17T13:19:32+5:30

मध्य प्रदेश के उमरिया में एक नाबालिग के साथ रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। यहां नाबालिग को पहले मनचलों ने अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उनके चंगुल से छूटकर जिससे भी उसने मदद मांगी, उसने युवती के साथ हैवानियत की।

9 people gang-raped in Madhya Pradesh with 13-year-old girl, accused raped three times in 24 hours | मध्य प्रदेश में 13 साल की लड़की के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने 24 घंटे में तीन बार किया दुष्कर्म

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlights11 जनवरी को सब्जी लेने के लिए बाहर गई लड़की को दो ट्रक ड्राइवरों ने बहला-फूसला कर अपहरण किया।आरोपी लड़की को एक जंगल में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। यहां से बचकर जिससे भी लड़की ने मदद मांगी सभी ने मदद के नाम पर नाबालिग लड़की का रेप किया।

भोपाल:मध्य प्रदेश से एक बेहद शर्मनाक व दुख:द मामला सामने आया है। यहां 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर 24 घंटे में 9 पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक दिन में करीब 3 बार नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता को 11 जनवरी से 12 जनवरी तक ट्रक और ढाबे पर ही कैद करके रखा गया था। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर रेप करने के बाद पीड़िता को दूसरे ट्रक में बिठा देता था। लड़की ने जिससे भी मदद मांगी हर किसी ने लड़की के साथ रेप ही किया। इस अमानवीय घटना के बाद यातना से घबराई लड़की ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।

बता दें कि सबसे पहले दो ट्रक ड्राइवर ने मिलकर एक 13 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया और करीब 5 लोगों के साथ मिलकर लड़की का सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद दो अन्य लोगों ने पीड़िता को हाइवे पर छोड़ने से पहले उसके साथ रेप किया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी 4 जनवरी को करीब 4 लोगों ने पीड़िता के साथ रेप किया था। लेकिन, पीड़िता ने इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से पुलिस के सामने साफ मना कर दिया। 

आरोपियों द्वारा अगवा किए गए किशोरी से ट्रक और ढाबे के अंदर किया गया रेप-

दरअसल, 11 जनवरी को सब्जी लेने के लिए बाहर गई लड़की को दो ट्रक ड्राइवरों ने बहला-फूसला कर अपहरण किया। आरोपी लड़की को एक जंगल में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

आरोपियों ने किशोरी को ट्रक में बंधक बना लिया और एक ढाबे में ले गए जहां उसके साथ फिर सामूहिक बलात्कार किया। यही नहीं  बाद में ढाबे के मालिक और चार अन्य ट्रक चालक भी आरोपियों के साथ मिलकर एक के बाद एक करके लड़की का रेप करने लगे।

इसके बाद 24 घंटे तक किशोरी को कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया और आरोपी द्वारा बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। उसे अगले दिन सुबह एक ट्रक में बिठाकर हाइवे पर छोड़ा गया लेकिन इससे पहले ट्रक ड्राइवर ने फिर से उसके साथ रेप किया।

मदद के बहाने ट्रक ड्राइवर ने किया रेप-

पीड़िता ने बताया कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली पीड़िता ने राहगीरों से मदद मांगी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में उमरिया जा रहे एक ट्रक ड्राइवर ने किशोर की मदद के लिए गाड़ी रोका लेकिन रास्ते में उसने भी उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने उमरिया के पास किशोरी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।

इस बीच, किशोरी के माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे खोजने में नाकाम रहने के बाद पुलिस से संपर्क किया। माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद लड़की को बचाया गया। 20 घंटे तक उसकी काउंसलिंग की गई, इस दौरान लड़की को बोलने में दिक्कत हो रही थी।

Web Title: 9 people gang-raped in Madhya Pradesh with 13-year-old girl, accused raped three times in 24 hours

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे