नोएडा में नाबालिग का 7 वर्षों तक 'डिजिटल रेप' करने के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, संरक्षक के तौर पर रहता था साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2022 02:22 PM2022-05-16T14:22:56+5:302022-05-16T14:47:13+5:30

पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जब वह 10 साल की थी, तभी से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा है। 80 वर्षीय मौरिस अक्सर उसे मोबाइल पर टीवी पर अश्लील वीडियो दिखाता था।

80-year-old man arrested in UP for digitally raping minor girl for 7 years | नोएडा में नाबालिग का 7 वर्षों तक 'डिजिटल रेप' करने के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, संरक्षक के तौर पर रहता था साथ

नोएडा में नाबालिग का 7 वर्षों तक 'डिजिटल रेप' करने के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, संरक्षक के तौर पर रहता था साथ

Highlightsपुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता के साथ गार्जियन के तौर पर रह रहा था बुजुर्ग आरोपी मौरिस राइडर मूलरूप से प्रयागराज का रहनेवाला है

नोएडा: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को एक नाबालिक का 7 वर्षों तक कथित डिजिटल रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार 80 वर्षीय शख्स पेशे से चित्रकार है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता के साथ गार्जियन के तौर पर रह रहा था और सात साल से अधिक समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रविवार गिरफ्तार कर लिया है। 

बुजुर्ग आरोपी मौरिस राइडर मूलरूप से प्रयागराज का रहनेवाला है। वह कई सालों से अपनी एक महिला दोस्त के साथ नोएडा में रह रहा था। महिला दोस्त के संरक्षण में 17 वर्षीय पीड़िता भी रहती थी। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि जब वह 10 साल की थी, तभी से आरोपी उसका यौन शोषण कर रहा है।

आरोप है कि 80 वर्षीय मौरिस अक्सर उसे मोबाइल पर टीवी पर अश्लील वीडियो दिखाता था। पीड़िता ने आरोपी की कई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं।  'डिजिटल दुष्कर्म' में आरोपी व्यक्ति अपने हाथों, उंगलियों, पैर के अंगूठे या किसी अन्य वस्तु का उपयोग करता था। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी करता था।

नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

Web Title: 80-year-old man arrested in UP for digitally raping minor girl for 7 years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे