यूपी में मुर्गों की लड़ाई पर लगा रहे थे सट्टा, हिरासत में लिए गए 55 लोग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2024 04:01 PM2024-11-10T16:01:08+5:302024-11-10T16:01:08+5:30
लिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को बहजोई थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाये जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शनिवार शाम वहां छापा मारा गया और 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
संभल(उप्र): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने के आरोप में 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पुलिस को बहजोई थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाये जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शनिवार शाम वहां छापा मारा गया और 55 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। विश्नोई ने बताया कि पुलिस ने 33 मुर्गे भी बरामद किए, जिनमें से 33 के पैर बंधे हुए थे।
उन्होंने बताया कि बदायूं, अमरोहा और अन्य स्थानों से लोग यहां आकर मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाया करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
एजेंसी भाषा इनपुट