पंजाब में 37 वर्षीय दलित की पिटाई, पेशाब पीने को किया मजबूर

By भाषा | Published: November 16, 2019 03:43 AM2019-11-16T03:43:16+5:302019-11-16T03:43:16+5:30

पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से बंधक बनाने और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

37-year-old Dalit beaten in Punjab, forced to drink urine | पंजाब में 37 वर्षीय दलित की पिटाई, पेशाब पीने को किया मजबूर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने भी संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह घर पहुंचा तो चार लोगों ने उसकी पिटाई की और खंभे से बांध दिया।

 पंजाब के संगरूर जिले में एक 37 वर्षीय दलित की पुराने विवाद में खंभे से बांधकर कर पिटाई की गई और पेशाब पीने को मजबूर किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित छांगलीवाला गांव का रहने वाला है और रिंकू नामक शख्स एवं कुछ अन्य लोगों के साथ उसका विवाद था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सात नवंबर को रिंकू ने विवाद पर बात करने के लिए अपने घर बुलाया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह घर पहुंचा तो चार लोगों ने उसकी पिटाई की और खंभे से बांध दिया। जब उसने पानी मांगा तो उसे पेशाब पीने को मजबूर किया गया।

पुलिस ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अवैध तरीके से बंधक बनाने और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत लेहरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने भी संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट देने को कहा है।

आयोग की अध्यक्ष तेजिंदर कौर ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आई खबरों से घटना की जानकारी मिली जिसके आधार पर स्व संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की गयी है। 

Web Title: 37-year-old Dalit beaten in Punjab, forced to drink urine

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Punjabपंजाब