दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर पीछा कर शख्स करने लगा मास्टरबेट, ट्विटर पर महिला ने बताई आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Published: June 18, 2019 09:47 AM2019-06-18T09:47:46+5:302019-06-18T10:29:53+5:30

महिला के मुताबिक ट्विटर पर बात शेयर करने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। महिला का दावा है कि आरोपी शख्स की पुलिस ने पहचान भी करा ली है। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने इस बात की पुष्टि की है।

29-year-old Delhi woman alleges man flashed her and unwanted thing inside Metro station | दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर पीछा कर शख्स करने लगा मास्टरबेट, ट्विटर पर महिला ने बताई आपबीती

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहिला मूल रूप से दिल्ली की रहनेवाली हैं। महिला ने कहा है कि वो अपने हक और सुरक्षा के लिए इस आरोपी को सजा दिलवाकर रहेंगी। महिला ने कहा- महिलाओं को फ्री यात्रा नहीं, बेहतर सुरक्षा चाहिए।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन और उसके परिसर यूं तो महिलाओं के लिए काफी सुरक्षित माने जाते हैं। लेकिन गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के साथ बेहद की शर्मनाक हादसा हुआ है। दिल्ली की रहने वाली 29 वर्षीय महिला का आरोप है कि गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के स्वचालित सीढ़ियों (escalator) पर एक आदमी उसके सामने ही मास्टरबेट करने लगा। महिला के मुताबिक घटना 14 जून की है। 

महिला के दावों के मुताबिक, वह  येलो लाइन के मेट्रो से उतरने के बाद बाहन निकलने के लिए निकास गेट की ओर बढ़ रही थी। तभी उस शख्स ने उसका पीछा किया और स्वचालित सीढ़ियों पर मास्टरबेट करने लगा। 

हिन्दुस्तान टाइम्स के वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, इस घटना के बाद महिला ने फेसबुक के मैसेंजर ऐप के जरिए  गुड़गांव पुलिस को सारी घटना के बारे में जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद महिला शिकायत लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अधिकारियों के पार गई। महिला ने उसके बाद सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस को फिर सूचना दी। लेकिन पुलिस ने फिर कोई प्रतिकिया नहीं दी। 

महिला का कहना है, इन 2 दिनों में मैं यही सोचती रही कि गुड़गांव में रहूं या शहर छोड़ दूं, लेकिन फिर मैंने फैसला किया कि मेरे साथ जो हुआ उसके बारे में बोलना ही सही विकल्प है। 

महिला ने ट्विटर के जरिए बताई पूरी कहानी 

महिला ने कहा, ''14 जून 2019 की रात 9.25 के करीब का वक्त था। मैं अपने दोस्त से मिलने गुरुग्राम गई थी। येलो लाइन के मेट्रो से उतरने के बाद मैं गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद एक शॉप से अपने लिए एक टॉप ली। उसके बाद मैं स्वचालित सीढ़ियों  (escalator) से उतरने लगी। जिस पर भीड़ भी थी। लेकिन मुझे लगा कि मेरे पीछे कुछ गलत हो रहा है। मैं पीछे मुड़ी। वहां एक अजनबी खड़ा था और मुझे घूर-घूरकर देख रहा था। वह मुझे देखकर मास्टरबेट करने लगा। मैं चौंक गई और डर भी गई। मैंने उसके बाद शख्स से सीधा सवाल किया और एक थप्पड़ जड़ दिया। जब मैंने उस शख्स को थप्पड़ मारा तो वह  मेरे साथ गाली-गलौच करने लगा। वहां आस-पास के लोगों ने मेरी कोई मदद नहीं की। मैंने यात्रियों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए चिल्लाना भी शुरू किया लेकिन हेल्प के लिए कोई नहीं आया। उसके बाद वो शख्स वहां से भागने लगा लेकिन मुझे घूरता हुआ जा रहा था। मैं भागकर सबसे पहले पुलिस चौकी के पास गई लेकिन वो बंद पड़ हुआ था। वहां कोई भी पुलिस नहीं था।''

महिला के मुताबिक ट्विटर पर बात शेयर करने के बाद पुलिस एक्शन में आई है। महिला का दावा है कि आरोपी शख्स की पुलिस ने पहचान भी करा ली है। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, "ट्विटर पर महिला की शिकायत का संज्ञान लेने के बाद, मेट्रो पुलिस स्टेशन का एक अधिकारी उसके पास पहुंचा और उसने पुलिस से एक लिखित शिकायत दर्ज करने के लिए कहा क्योंकि यह कानूनी औपचारिकता थी।"

महिला ने कहा- फ्री यात्रा नहीं, बस सुरक्षा दीजिए

महिला ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है, ''मैंने एक शख्स को थप्पड़ मारा क्या पुलिस के कार्रवाई के लिए उचित नहीं था। क्या ये मेट्रो में सुरक्षा अलार्म के लिए जरूरी नहीं था। हमें (महिलाओं) को मुफ्त में यात्रा मत दीजिए। हम बस देश की सरकार और राज्य सरकार से बस सुरक्षा चाहते हैं। लेकिन फिलहाल कोई भी सरकार ऐसे करने में सफल नहीं हो पा रही है। हम बिना डर के क्या घूम भी नहीं सकते हैं। क्या रात के 9.25 बहुत अधिक समय हो गया था? ''

महिला मूल रूप से दिल्ली की रहनेवाली हैं। महिला ने कहा है कि वो अपने हक और सुरक्षा के लिए इस आरोपी को सजा दिलवाकर रहेंगी। 

Web Title: 29-year-old Delhi woman alleges man flashed her and unwanted thing inside Metro station

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे