24 साल की इंजीनियर लड़की का शव लोनावाला के 300 फीट गहरी घाटी से बरामद, चार दिनों से थी लापता

By पल्लवी कुमारी | Published: September 16, 2019 03:17 PM2019-09-16T15:17:51+5:302019-09-16T15:17:51+5:30

पुलिस को महिला का पर्स और मोबाइल फोन लोनावाला से बरामद हुआ था। पुणे पुलिस को सर्च अभियान में 90 घंटे समय लगा।

24-year-old software engineer woman dead body found 300 feet inside gorge in Lonavala | 24 साल की इंजीनियर लड़की का शव लोनावाला के 300 फीट गहरी घाटी से बरामद, चार दिनों से थी लापता

24 साल की इंजीनियर लड़की का शव लोनावाला के 300 फीट गहरी घाटी से बरामद, चार दिनों से थी लापता

Highlights पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला हैदराबाद की रहने वाली थी और पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करती थी।

लोनावाला में  24 वर्षीय एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की का शव बरामद हुआ है। महिला हैदराबाद की रहने वाली थी और पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करती थी। महिला का शव लोनावाला में लगभग 300 फुट गहरी घाटी से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला का शव रविवार( 15 सितंबर) को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक महिला पिछले गुरुवार से लापता थी। 

पुलिस को महिला का पर्स और मोबाइल फोन लोनावाला से बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस को इस बात का शक हो गया कि महिला भी यहीं कहीं होनी चाहिए। पुलिस ने तलाशी करना शुरू किया तो महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस को महिला की तलाशी में 90 घंटे से ज्यादा वक्त लगा। महिला की पहचना अलिजा राना के तौर पर हुई है। 

पुलिस के मुताबिक राना  पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करती थी और वहीं पास के कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। महिला के परिवार वालों ने उनकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक महिला 12 सितंबर को लोनावाला में लाइंस प्वाइंट पर गई थी। 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि ये मर्डर केस या फिर एक्सीडेंट। 

Web Title: 24-year-old software engineer woman dead body found 300 feet inside gorge in Lonavala

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई