उत्तरी दिल्ली में 23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 29, 2020 05:19 AM2020-07-29T05:19:31+5:302020-07-29T05:19:31+5:30

आरोपी ने युवती से बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया।

23-year-old woman raped in North Delhi, accused arrested | उत्तरी दिल्ली में 23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Highlightsरेप करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी और पीड़िता दोनों एक-दूसरे को जानते थे

उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी ,जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालांकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही। 

हापुड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी ने पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह घटना जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाने के अंतर्गत कल्याणपुर गांव में घटी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि मृतका किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी।

पूर्व में भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन इसने इस बार गांव में स्थित एक बाग में जाकर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि परिजन ने इस बारे में कानूनी कार्रवाई न करने की अपील की है। फिर भी पुलिस पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। भाषा सं अर्पणा धीरज धीरज

Web Title: 23-year-old woman raped in North Delhi, accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे