17 साल की लड़की से रिश्तेदार और उसके बेटे ने किया रेप, प्रेग्नेंसी के बाद हुआ मामले का खुलासा
By भाषा | Published: July 13, 2019 07:02 PM2019-07-13T19:02:42+5:302019-07-13T19:02:42+5:30
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई क्षेत्र में 17 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने और उसे गर्भवती बनाने के आरोप में शनिवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 19 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता आरोपियों की रिश्तेदार है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की अपने पिता के शराबी होने के कारण जंबुलपाड़ा निवासी आरोपियों के साथ रह रही थी। वालिव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इस साल जनवरी और जून के बीच आठवीं कक्षा की छात्रा का कथित यौन शोषण किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं और पॉक्सो कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।