मां की मौत के बाद नाबालिग लड़की से 17 लोगों ने किया रेप, 8 रिश्तेदारों पर भी आरोप

By अनुराग आनंद | Published: February 3, 2021 10:23 AM2021-02-03T10:23:37+5:302021-02-03T10:31:38+5:30

पिछले कुछ महीनों से लड़की एक पत्थर तोड़ने वाले क्रेशर पर काम कर रही थी. यहां वह एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

17 people raped minor girl after mother's death, 8 relatives also accused | मां की मौत के बाद नाबालिग लड़की से 17 लोगों ने किया रेप, 8 रिश्तेदारों पर भी आरोप

17 लोगों ने नाबालिग के साथ किया रेप (फाइल फोटो)

Highlightsअधिकारी ने कहा कि हमने उसकी मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रह रही थी, यहां उसे 8 रिश्तेदारों ने वेश्यावृत्ति में धकेलने का प्रयास किया।

नई दिल्ली: कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि 9 लोगों की  गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने पिछले 5 माह में 17 लोगों द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि लड़की ने 8 रिश्तेदारों पर भी रेप करने व करवाने का आरोप लगाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन आरोपियों को श्रृंगेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें नाबालिग लड़की की मौसा भी हैं, जिन्होंने उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया था।

मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है-

अधिकारी ने कहा कि हमने उसकी मौसी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने उसे वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर किया था, या उसका यौन उत्पीड़न किया था। नौ अन्य लोगों को पुलिस तालाश रही है, जिन्होंने लड़की का यौन शोषण किया था।

तीन साल पहले मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रहने लगी-

पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले मां की मौत के बाद लड़की अपनी मौसी के साथ रहने लगी थी। पिछले कुछ महीनों से वह एक स्टोन क्रशिंग (पत्थर तोड़ने) का काम कर रही थी और एक बस चालक के संपर्क में आई जिसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसका यौन शोषण किया।

नाबालिग लड़की की मौसी ने उसे वेश्यावृत्ति में धकेला- 

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया, वीडियो बनाए और उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने कहा कि उसकी मौसी को इसके बारे में पता था और उसने यह सब उसके साथ होने दिया। यही नहीं उसकी चाची ने बाद में लड़की को वेश्यावृत्ति करने के लिए भी पेरशान किया।

पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया-

इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, अनैतिक तस्करी अधिनियम और बाल श्रम अधिनियम के अलावा तस्करी, बलात्कार और मिलीभगत के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: 17 people raped minor girl after mother's death, 8 relatives also accused

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे