यूपी में पॉर्न फिल्म देखने के बाद 13 साल के लड़के ने 2 वर्षीय बच्ची का किया कथित रेप
By अनुराग आनंद | Published: March 19, 2021 11:22 AM2021-03-19T11:22:38+5:302021-03-19T11:25:33+5:30
लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया।
रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई।
13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया-
वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी किशोर को पकड़ लिया।
इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इस तरह का मामला आया है सामने-
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी नाबालिग लड़के ने उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। इससे पहले भी 4 फरवरी को उन्नाव जनपद में एक नाबालिग लड़की से नाबालिग द्वार दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था। 15 साल के लड़के ने इस घटना को उस समय अंजाम जब बच्ची घर पर अकेले थी। मौका देखते ही पड़ोस में रहने वाला लड़का घर में घुसा और रेप की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
(एजेंसी इनपुट)