मध्य प्रदेश: 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, परिजनों ने की गला काट कर हत्या
By नियति शर्मा | Published: March 19, 2019 02:25 PM2019-03-19T14:25:29+5:302019-03-19T14:25:29+5:30
इस केस की जांच के दौरान लड़की की चाची ने पड़ौसी पर हत्या का आरोप लगा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
मध्य प्रदेश के सागर जिले से 12 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप का हैरतअंगेज का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ उसके चचरे भाईयों और चाचा ने मिलकर गैंगरेप किया और बाद में उसकी गला काट कर हत्या कर दी। इस निर्मम घटना को 14 मार्च को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि मार्च 13 को लड़की के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई थी।
पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी स्कूल से नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को मामले की जांच के दौरान बच्ची का शव गांव के कुछ दूर एक खेत में मिला। बरामद हुए शव का गला बुरी तरह से कटा हुआ था। पुलिस के अनुसार इस केस की जांच के दौरान लड़की की चाची ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगा कर पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
पुलिस ने जब पड़ोसी से पूछताछ की तो उसने मृतक लड़की के बड़ा भाई पर संदेह जताया। सागर के एसपी अमित सांघी ने मीडिया को बताया कि बड़े भाई (20 साल) के गांव में न होने के कारण छोटे भाई (19 साल) से पूछताछ की गई तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि लड़की जब स्कूल से घर लौट रही थी तब उसका चचेरा भाई उसे अपने घर ले गया था। वहां पर उसके चाचा और उसके भाईयों ने मिलकर उलके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने पुलिस को बताने की बात कहीं तो उसकी चाची ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। बाद में शव का गला काटा गया था।
पुलिस ने बताया की इस केस में चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से एक नाबालिग है। एक आरोपी अब भी फरार है।