SL vs ZIM: सिकंदर रजा का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने बनाई पकड़

पूर्व लेग स्पिनर पॉल स्ट्रांग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर 2000 में बुलावायो में 109 रन देकर आठ विकेट लिये थे।

By भाषा | Published: January 29, 2020 08:35 PM2020-01-29T20:35:10+5:302020-01-29T20:35:10+5:30

Zimbabwe vs Sri Lanka, 2nd Test - Sikandar Raza's seven-for gives Zimbabwe 113-run lead | SL vs ZIM: सिकंदर रजा का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने बनाई पकड़

SL vs ZIM: सिकंदर रजा का करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने बनाई पकड़

googleNewsNext

जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात विकेट लिये जिससे उनकी टीम ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन चाय के विश्राम से पहले श्रीलंका को 293 रन पर आउट कर दिया।

ऑफ स्पिनर रजा ने सुबह के सत्र में तीनों विकेट हासिल किये और फिर लंच के बाद तीन विकेट लिये। उन्होंने 113 रन देकर सात विकेट लिये, जो जिम्बाब्वे की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पूर्व लेग स्पिनर पॉल स्ट्रांग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर 2000 में बुलावायो में 109 रन देकर आठ विकेट लिये थे। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 113 रन की बढ़त हासिल की। श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी तरफ से पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (64), धनंजय डिसिल्वा (42) और विश्व फर्नांडो (38) ही योगदान दे पाये।

Open in app