IND Vs NZ: चहल टीवी से भाग खड़े हुए धोनी! वेलिंगटन वनडे के बाद सामने आया ये मजेदार वीडियो

वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराकर रविवार को पांच मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया।

By विनीत कुमार | Published: February 4, 2019 05:19 PM2019-02-04T17:19:12+5:302019-02-04T17:19:12+5:30

yuzvendra chahal chasing ms dhoni to appear on chahal tv video goes viral | IND Vs NZ: चहल टीवी से भाग खड़े हुए धोनी! वेलिंगटन वनडे के बाद सामने आया ये मजेदार वीडियो

टीम इंडिया (फाइल फोटो)

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वे चहल टीवी पर आने से बचते हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लगभग हर मैच के बाद युजवेंद्र चहल अपने चैट शो के साथ नजर आते हैं और टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बात करते हैं। हालांकि, धोनी अब तक ऐसे वीडियो में नजर नहीं आये हैं।

वैसे, अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी भाग रहे हैं और चहल उनके पीछे-पीछे दौर रहे हैं। यह वीडियो वेलिंगटन में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये पांचवें वनडे के बाद का है। चहल संभवत: धोनी को अपने चैट शो में लाना चाहते थे लेकिन इससे पहले कि वीडियो शुरू होता माही मैदान से भाग खड़े हुए। देखिये, ये मजेदार वीडियो.... 


बता दें कि वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से हराकर रविवार को पांच मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में चार वनडे मैच जीतने का कारनामा किया। न्यूजीलैंड अपने घर में सिर्फ चौथी बार एक सीरीज में चार वनडे हारा है। भारत के अलावा दो बार ऑस्ट्रेलिया और एक बार श्रीलंका ने उसे इतनी करारी शिकस्त दी है।

वेलिंगटन में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अंबाती रायुडू की 90 और हार्दिक पंड्या की 22 गेंदों में 45 और विजय शंकर की इतने ही रनों की पारी की मदद से 49.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 41 रन देकर 3 विकेट झटके।

Open in app