युवराज सिंह धमाकाः 6,6,6,6..., 22 गेंद में 52 रन की पारी, देखें वीडियो

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के लगभग दो साल बाद आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के दौरान लगातार चार छक्के जड़े।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2021 12:16 PM2021-03-14T12:16:07+5:302021-03-14T12:17:34+5:30

Yuvraj Singh hits four sixes 22 balls 52 runs Road Safety World Series south africa legends see video | युवराज सिंह धमाकाः 6,6,6,6..., 22 गेंद में 52 रन की पारी, देखें वीडियो

इंडिया लीजेंड्स ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 57 रन से हरा दिया। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsयुवराज सिंह ने प्रोटियाज मीडियम पेसर जेंडर डि ब्रुइन के खिलाफ कहर बरपाया। 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्कों को याद दिला दी। रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के दौरान लगातार चार छक्के जड़े जिसके बाद सोशल मीडिया पर छा गए।

रायपुरः पूर्व विश्व कप विजेता बल्लेबाज युवराज सिंह ने फिर से धमाका कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेंडर डि ब्रुइन पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। 

भारत के पूर्व बल्लेबाज अपने पुराने अंदाज में दिखे। 2007 विश्व कप की याद दिला दी। जब युवराज ने 6 गेंद पर 6 छक्के मारे थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने प्रोटियाज मीडियम पेसर जेंडर डि ब्रुइन के खिलाफ कहर बरपाया। 

गेंद             रन

पहलाः  0

दूसराः   6

तीसराः  6

चौथाः   6

पांचवांः 6

छठाः 0

2007 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ छह छक्कों को याद दिला दी। आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के दौरान लगातार चार छक्के जड़े जिसके बाद सोशल मीडिया पर छा गए।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए अपनी बल्लेबाजी से रायपुर के दर्शकों को मोहित कर दिया जिससे इंडिया लीजेंड्स ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 57 रन से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम 205 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी। तेंदुलकर ने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक जड़ा जबकि युवराज ने 22 गेंद में नाबाद 52 रन की पारी खेली। भारतीय टीम इस जीत की बदौलत 16 अंक के साथ नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका को पछाड़ते हुए दोबारा शीर्ष पर पहुंच गई है।

तेंदुलकर ने 37 गेंद में 60 रन की पारी के दौरान नौ चौके और एक छक्का मारा जबकि युवराज ने लगातार चार छक्कों सहित छह छक्के और दो चौके मारे। एस बद्रीनाथ ने भी 34 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। यूसुफ पठान ने 10 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों से 23 रन बनाए।

जोंटी रोड्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद युवराज ने पारी के 18वें ओवर में तेज गेंदबाज जेंडर डि ब्रुइन पर लगातार चार छक्के जड़कर 2007 टी20 विश्व कप की याद ताजा कर दी जब उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के जड़े थे। युवराज ने जून 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Open in app