यशस्वी जायसवाल का बर्थडे पर कमाल, 4 विकेट लेने के बाद ठोके 89 रन, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत अंडर-19 टीम को दिलाई दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे वनडे में 8 विकेट से जीत

By अभिषेक पाण्डेय | Published: December 28, 2019 07:36 PM2019-12-28T19:36:07+5:302019-12-28T19:36:07+5:30

Yashasvi Jaiswal shines, as India U-19 beat South Africa in 2nd Youth ODI to clinch series | यशस्वी जायसवाल का बर्थडे पर कमाल, 4 विकेट लेने के बाद ठोके 89 रन, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

यशस्वी जायसवाल ने भारत अंडर-19 को दिलाई दक्षिण अफ्रीका पर जोरदार जीत

googleNewsNext
Highlightsभारत अंडर-19 ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरायाभारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 4 विकेट झटकने के बाद ठोके 89 रन

यशस्वी जायसवाल की 89 रन की नाबाद पारी की मदद से भारत अंडर-19 ने शनिवार को ईस्ट लंदन में खेले गए दूसरे यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। 

शनिवार को 18 साल के हुए यशस्वी ने अपने बर्थडे के दिन गेंद और बैट दोनों से कमाल करते हुए भारतीय टीम को जोरदार जीत दिलाई। 

अपने बर्थडे के दिन चमके यशस्वी जायसवाल

पहले जायसवाल ने 4 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीका को 29.5 ओवरों में 119 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई और फिर 56 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 89 रन की जोरदार पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका से मिले 120 रन के लक्ष्य को बौना बना दिया। 

भारत के लिए यशस्वी ने आकाश सिंह, एवी अंकोलेकर और रवि बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और उसके छह बल्लेबाज तो दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके। टीम के लिए जोनाथन बर्ड ने सर्वाधिक 25 और एंड्रयू लोऊ ने 24 रन बनाए।

जीत के लिए मिले 120 रन के छोटे लक्ष्य के जवाब में हाल ही में आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 2.4 करोड़ में खरीदे गए यशस्वी ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए 56 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 89 रन की तूफानी पारी खेलते हुए भारत को महज 16.2 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत दिला दी।

भारत ने यहां शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया था।

Open in app