आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल (ICC World Test Championship Points Table) में भारतीय टीम के आसपास भी कोई टीम नहीं है। इसी के साथ भारत 300 प्वाइंट्स लेने वाले पहला देश बन गया है।
भारतीय टीम के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के 60 अंक हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम भी 60 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें 56-56 अंकों के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
भारत | 6 | 6 | 0 | 0 | 0 | 0 | 300 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | - | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | - | 0 | 0 | 0 |
टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलेंगे अंक
हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे, जो में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक-दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे, जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे और मैच ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स सिस्टम
कितने मैचों की सीरीज | जीतने पर अंक | टाई होने पर अंक | ड्रॉ होने पर अंक | हारने पर अंक |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत की टीम कुल 18 मैच खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 टेस्ट और इंग्लैंड की टीम 22 टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 16 टेस्ट, न्यूजीलैंड की टीम 14, श्रीलंका की टीम 13 टेस्ट, पाकिस्तान की टीम 13 टेस्ट, बांग्लादेश की टीम 14 टेस्ट और वेस्टइंडीज की टीम 15 टेस्ट मैच खेलेगी।