वर्ल्ड कप 2019 से पहले विराट कोहली का खुलासा, बताया शादी से कैसे बेहतर हुई उनकी कप्तानी

Virat Kohli: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि अनुष्का शर्मा के साथ उनकी शादी से कैसे उन्हें अपनी कप्तानी को और बेहतर बनाने में मदद मिली है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 28, 2019 04:46 PM2019-05-28T16:46:26+5:302019-05-28T16:50:16+5:30

World Cup 2019: Virat Kohli reveals, How Marriage improved his captaincy | वर्ल्ड कप 2019 से पहले विराट कोहली का खुलासा, बताया शादी से कैसे बेहतर हुई उनकी कप्तानी

विराट कोहली ने कहा है कि शादी से उनकी कप्तानी में सुधार हुआ है

googleNewsNext

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अतीत में कई बार ये बता चुके हैं कि कैसे अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिलेशनशिप और शादी ने एक व्यक्ति के तौर पर उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है। अपनी इसी बात को एक बार फिर से कोहली ने कहा है कि उनकी शादी ने भारतीय कप्तान के रूप में उन्हें और बेहतर बनाया है।

मंगलवार को कैप्टंस मीडिया डे इन लंदन में कोहली ने बताया कि कैसे बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

शादी ने कैसे बनाया बेहतर, कोहली ने किया खुलासा

कोहली ने कहा, 'आप ज्यादा जिम्मेदार (शादी के बाद) बन जाते हैं। ये उन जिम्मेदारियों से अलग होता है जो आपके पास पहले थीं। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने लगते हैं और आप चीजों को ज्यादा परिप्रेक्ष्य में रखना शुरू कर देते हैं।'

ये पूछे जाने पर कि शादी के पहले और बाद में एक टीम की कप्तानी करने में क्या फर्क है, भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैं और ज्यादा जिम्मेदार बन गया हूं। इससे आपको कप्तानी में भी मदद मिलती है। इसने मेरी कप्तानी और मुधे एक इंसान के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर और बेहतर बनाया है।'

ये पूछे जाने पर कि वह अतीत के किस खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे, कोहली ने कहा, 'मैं अतीत से शेन वॉर्न को लेना चाहूंगा। मुझे उनको गेंदबाजी करते देखना पसंद था और अगर मैं मैदान में उनकी ही टीम में होता, तो सिर्फ उन्हें गेंदबाजी करते देखता रहा, और उन्होंने बल्लेबाजों के साथ जो किया वह देखना शानदार होता।' 

अब तक 2011 और 2015 वर्ल्ड कप में खेल चुके विराट कोहली पहली बार वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं और उनके ऊपर भारत के तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत का सपना पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

भारतीय टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी है और अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।

Open in app