ICC World cup 2019 Sri Lanka Team Full Schedule: जानिए किस दिन खेले जाएंगे श्रीलंका के मुकाबले, क्या है पूरी टीम?

ICC World cup 2019 Sri Lanka Team Full Schedule: श्रीलंका ने अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पहली और इकलौती बार खिताब अपने नाम किया। साल 1999 में ग्रुप स्टेज, 2003 में सेमीफाइनल तक श्रीलंका ने सफर किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 21, 2019 07:06 AM2019-05-21T07:06:24+5:302019-05-21T07:06:24+5:30

World cup 2019 Sri Lanka Team Full schedule pdf, squads, time table, match stadium venue list in Hindi | ICC World cup 2019 Sri Lanka Team Full Schedule: जानिए किस दिन खेले जाएंगे श्रीलंका के मुकाबले, क्या है पूरी टीम?

ICC World cup 2019 Sri Lanka Team Full Schedule: जानिए किस दिन खेले जाएंगे श्रीलंका के मुकाबले, क्या है पूरी टीम?

googleNewsNext

ICC World cup 2019 Sri Lanka Team Full Schedule: विश्व कप 2019 में श्रीलंका ने अपना पहला मुकाबला 1 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। ये टीम वनडे विश्व कप इतिहास में अब तक कुल 63 मुकाबले खेल चुकी है। इसमें से श्रीलंका ने 29 मैच जीते, जबकि 31 हारे हैं। वहीं 1 मैच टाई, जबकि 2 बेनतीजा रहे हैं।

श्रीलंका के विश्व कप में अब तक के सफर पर नजर डालें, तो ये टीम 1975 से लेकर 1992 तक राउंड-1 तक ही सीमित रही, जिसके बाद साल 1996 में इस टीम ने अर्जुन रणतुंगा की कप्तानी में पहली और इकलौती बार खिताब अपने नाम किया। साल 1999 में ग्रुप स्टेज, 2003 में सेमीफाइनल तक श्रीलंका ने सफर किया।

साल 2007 और 2015 में श्रीलंका रनर-अप रही, यानी दो बार हाथ आया मौका इस टीम ने गंवा दिया, जिसके बाद 2015 में इस टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर किया।

श्रीलंका का पूरा शेड्यूल:

1 जून, शनिवार: न्यूजीलैंड वर्सेज श्रीलंका, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ (दोपहर 3:00 बजे)

4 जून, मंगलवार: अफगानिस्तान वर्सेज श्रीलंका, सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ (दोपहर 3:00 बजे)

7 जून, शुक्रवार: पाकिस्तान वर्सेज श्रीलंका,काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल (दोपहर 3:00 बजे)

11 जून, मंगलवार: बांग्लादेश वर्सेज श्रीलंका, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल (दोपहर 3:00 बजे)

15 जून, शनिवार: श्रीलंका वर्सेज ऑस्ट्रेलिया, केनिंग्टन ओवल, लंदन (दोपहर 3:00 बजे)

21 जून, शुक्रवार: इंग्लैंड वर्सेज श्रीलंका, हेडिंग्ले, लीडस (दोपहर 3:00 बजे)

28 जून, शुक्रवार: श्रीलंका वर्सेज साउथ अफ्रीका, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (दोपहर 3:00 बजे)

1 जुलाई, सोमवार: श्रीलंका वर्सेज वेस्टइंडीज, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट (दोपहर 3:00 बजे)

6 जुलाई, शनिवार: श्रीलंका वर्सेज भारत, हेडिंग्ले, लीडस (दोपहर 3:00 बजे)

9 जुलाई, मंगलवार: TBC Vs TBC, पहला सेमीफाइनल (1 वर्सेज 4), ओल्ड ट्रेफर्ड, मैनचेस्टर (दोपहर 3:00 बजे)

11 जुलाई, गुरुवार: TBC Vs TBC, दूसरा सेमीफाइनल (2 वर्सेज 3), एजबेस्टन, बर्मिंगम (दोपहर 3:00 बजे)

14 जुलाई, रविवार: TBC Vs TBC - फाइनल, लॉर्ड्स, लंदन (दोपहर 3:00 बजे)

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरु थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, जेफरी वैंडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा श्रीवर्धने।

Open in app