इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, कोर्ट में कहा, 'महिला की आंखें खुली थीं, उसने किस किया, सहमति से हुआ सेक्स'

Alex Hepbrun: रेप का आरोप झेल रहे काउंटी क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न ने कोर्ट में कहा कि घटना के वक्त महिला की आंखें खुली थीं और सेक्स सहमति से हुआ

By अभिषेक पाण्डेय | Published: January 11, 2019 05:19 PM2019-01-11T17:19:52+5:302019-01-11T17:19:52+5:30

Worcestershire cricketer Alex Hepbrun accussed of raping a sleeping woman, denies allegations | इस क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप, कोर्ट में कहा, 'महिला की आंखें खुली थीं, उसने किस किया, सहमति से हुआ सेक्स'

काउंटी क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न पर लगा रेप का आरोप (Twitter)

googleNewsNext

ऑस्ट्रेलिया मे जन्मे काउंटी खेलने वाले क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न ने साथी खिलाड़ी जो क्लार्क के साथ सेक्स के बाद एक सोती हुई महिला से रेप के आरोपों की सुनवाई के दौरान इससे इनकार करते हुए कहा है कि ये सहमति से हुआ सेक्स था और महिला इस बारे में जानती थीं। 

हेपबर्न पर उस महिला के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है जिसने इस कथित हमले से कुछ देर पहले उनके साथी खिलाड़ी जो क्लार्क के साथ सेक्स किया था। 

ये घटना अप्रैल 2017 में नाइट आउट के दौरान वोरसेस्टरशर में हुई थी। इस महिला की जो क्लार्क के साथ मुलाकात एक बार में हुई थी, जिसके बाद वह उनके साथ उनके फ्लैट पर गई थी और सहमति से सेक्स किया था।  

कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान एलेक्स हेपबर्न रो पड़ा और उसने कहा, 'पीड़ित महिला ने इस घटना से पहले अपनी आंखें खोली और मुझे किस किया, इसके बाद हमने सहमति से सेक्स किया था।'

लेकिन महिला का कहना है कि उसने एलेक्स हेपबर्न के साथ सेक्स उसे जो क्लार्क समझकर किया था, जो थोड़ी देर पहले बेड में उसके साथ था। लेकिन अचानक बाथरूम में चला गया था। आरोपों के मुताबिक क्लार्क के वहां से जाने के बाद एलेक्स ने अंधेरे बेडरूम का फायदा उठाते हुए महिला का रेप किया। 

कोर्ट की सुनवाई में ये बात भी सामने आई कि कैसे जो क्लार्क और एलेक्स हेपबर्न ने एक सेक्स गेम के लिए वॉट्सऐप चैट ग्रुप बनाया था। लेकिन एलेक्स का कहना है कि उसने ऐसा ये शर्त जीतने के लिए नहीं किया था। उनके बीच कई अलग महिलाओं के साथ सोने की शर्त लगी थी, और वह अपनी इस हरकत से शर्मिंदा हैं।  

Open in app