पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला, लगाई मदद की गुहार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम पर कुछ दिन पहले ही एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब इस महिला का दावा है कि कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की है।

By अमित कुमार | Published: December 11, 2020 01:40 PM2020-12-11T13:40:08+5:302020-12-11T13:41:39+5:30

Woman alleges murder attempt after accusing Babar Azam of sexual assault Police complaint filed | पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पर जानलेवा हमला, लगाई मदद की गुहार

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsमौजूदा समय में बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे सफल खिलाड़ी हैं।बाबर आजम को लेकर कुछ दिन पहले एक महिला ने खुलासा किया था कि क्रिकेटर ने 10 सालों तक उनका योन शोषण किया था। महिला ने बाबर आजम की आर्थिक मदद करने की बात भी कही थी।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम को लेकर कुछ दिन पहले ही एक महिला ने कई सनसनीखेज खुलासा किया था। इस महिला ने अब पुलिस में खुद पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट कराई है। महिला ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। महिला ने दावा किया है कि उस पर कुछ हथियारबंद लोगों ने जानलेवा हमला किया है। 

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले महिला ने जियो टीवी से कहा कि मेरी जान को खतरा है। मुझे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस महिला ने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने और बाबर आजम के संबंधों के बारे में पूरी दुनिया को बताया था।  पाकिस्तानी जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने टि्वटर हैंडल से इस महिला की प्रेस कॉन्फ्रेस की वीडियो पोस्ट की थी। 

वीडियो में महिला खुद के लिए इंसाफ मांगती दिखाई पड़ रही है। महिला वीडियो में कहती हैं कि बाबर ने 10 साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने कहा कि उन्होंने बुरे वक्त में बाबर का साथ दिया और उनकी आर्थिक रूप से भी मदद की। लेकिन अपना काम निकल जाने के बाद बाबर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। इतना ही नहीं बाबर ने महिला को पुलिस में जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

महिला ने बताया, मैं बाबर आजम को स्कूल के दिनों से जानती हूं और हम अच्छे दोस्त थे। साल 2010 में बाबर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन हमारे घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए बाबर साल 2011 में मुझे भगाकर ले गए। उन्होंने मुझे अलग अलग जगहों पर रखा।  मगर बाद में उन्होंने मुझसे शादी का अपना इरादा बदल दिया। इस दौरान मैं प्रेंग्नेंट भी हो गई थी।


 

Open in app