जब सुशांत सिंह राजपूत ने खेला धोनी से भी बढ़िया 'हेलीकॉप्टर शॉट', खुद माही रह गए थे हैरान

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक आई थी, 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी', इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 14, 2020 05:29 PM2020-06-14T17:29:51+5:302020-06-14T17:58:24+5:30

When MS Dhoni was also surprised by Sushant's helicopter shot | जब सुशांत सिंह राजपूत ने खेला धोनी से भी बढ़िया 'हेलीकॉप्टर शॉट', खुद माही रह गए थे हैरान

जब सुशांत सिंह राजपूत ने खेला धोनी से भी बढ़िया 'हेलीकॉप्टर शॉट', खुद माही रह गए थे हैरान

googleNewsNext
Highlights34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या।'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में छोड़ी थी छाप।'हेलीकॉप्टर शॉट' खेलकर धोनी को भी कर दिया था प्रभावित।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। 34 वर्षीय सुशांत कुछ वक्त से डिप्रेशन में थे। इस घटना से उनके सभी प्रशंसक काफी सदमे में हैं।

साल 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह राजपूत ने नया मुकाम हासिल किया था। फिल्म ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए सुशांत को पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने ट्रेनिंग दी थी।

'हेलीकॉप्टर शॉट' से धोनी भी इंप्रेस: सुशांत इस फिल्म में माही का प्रसिद्ध 'हेलीकाप्टर शॉट' लगाते नजर आए थे, जिसने खुद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चौंका दिया था। धोनी ने तब कहा था, "सुशांत का 'हेलीकॉप्टर शॉट' बिल्कुल मेरे जैसा है, शूटिंग के लिए अभ्यास के दौरान वह इस शॉट को कई बार मुझसे भी अच्छा खेलते थे।"

किरण मोरे ने जताया दुख: पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे भी इस आत्महत्या की घटना से काफी स्तब्ध हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- "ये मेरे लिए बहुत शॉकिंग है। मुझे नहीं समझ आ रहा कि उन्हें जानने वाले इस सदमे से कैसे उबर सकेंगे। मेरे दोस्त बहुत जल्द ही चले गए।"

फिल्म की शूटिंग के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान धोनी से सुशांत सिंह राजपूत की दोस्ती भी काफी मजबूत हो गई थी। 'एमएस धोनी' फिल्म के सीक्वल को लेकर भी उनकी को-प्रोड्यूसर अरुण पांडे से बातचीत चल रही थी।

टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल'' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद सुशांत ने 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पटना में जन्मे सुशांत सिंह ने 'केदारनाथ', 'छिछोरे' समेत 11 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था।

Open in app