भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी हुई पक्की, खुद सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 8, 2020 06:22 PM2020-08-08T18:22:08+5:302020-08-08T18:52:56+5:30

"We Said Yes": Yuzvendra Chahal Announces Engagement On Instagram | भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी हुई पक्की, खुद सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा के साथ रोका सेरेमनी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

googleNewsNext
Highlightsयुजवेंद्र चहल की शादी हुई पक्की।युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी।

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी पक्की हो गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'रोका सेरेमनी' की तस्वीर शेयर की है।

युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "हम लोगों ने हां कहा, अपने परिवार वालों के बीच...।" पेशे से कोरियोग्राफर और डॉक्टर धनश्री वर्मा के साथ युजवेंद्र चहल जूम वर्कशॉप्‍स में नजर आ चुके हैं।

खुद धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आईपीएल के साथ क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में खेला था। इसके बाद कोरोना महामारी के चलते वह मैदान पर नहीं दिखाई दिए। अब सितंबर से आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में फैंस को दुबई में युजवेंद्र चहल एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर खेलते दिखेंगे।

युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर एक नजर

23 जुलाई 1990 को हरियाणा में जन्मे राइट आर्म लेगब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल 52 वनडे में 5.08 की इकॉनमी के साथ 91 विकेट चटका चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42/6 रहा है। वहीं 42 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में चहल 55 विकेट झटक चुके हैं। टी20 में चहल का सर्वश्रेष्ठ 25/6 है। बात अगर 84 आईपीएल मैचों की करें, तो इसमें ये गेंदबाज 100 शिकार कर चुका है।

Open in app