विराट कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है।

By सुमित राय | Published: February 18, 2020 10:58 AM2020-02-18T10:58:54+5:302020-02-18T10:58:54+5:30

Virat Kohli Sets Instagram Record At 50 Million Followers, Priyanka Chopra Tails Closely | विराट कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

विराट कोहली ने प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे, इंस्टाग्राम पर ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली ने इस बार इंस्टाग्राम पर रिकॉर्ड बनाया है।कोहली 50 मिलियन फॉलोवर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब भी क्रिकेट मैदान पर उतरते हैं कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट मैदान से बाहर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने इंस्टाग्राम पर बनाया है और 50 मिलियन फॉलोवर्स वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं और इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके इंस्टाग्राम पर 4.99 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोवर्स खुद इंस्टाग्राम के ही है, जिसे 33 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अगर किसी पर्सनालिटी के फॉलोवर्स की बात करें तो इसमें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो नंबर एक पर हैं, जिन्हें 20 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डो के बाद अमेरिका की सिंगर एरियाना ग्रांडे हैं, जिन्हें 17.5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

कोहली-प्रियंका के बाद दीपिका

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले भारतीय सेलिब्रिटीज की लिस्ट में विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा के बाद दीपिका पादुकोण का नंबर आता है, जिन्हें 4.41 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

इनके हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

नंबरयूजरफॉलोअरप्रोफेशनदेश
1इंस्टाग्राम33.3 करोड़सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मअमेरिका
2क्रिस्टियानो रोनाल्डो20.3 करोड़फुटबॉलरपुर्तगाल
3एरियाना ग्रांडे17.5 करोड़सिंगरअमेरिका
4ड्वेन जॉनसन17.2 करोड़एक्टर और रेसलरअमेरिका
5सेलेना गोमेज16.8 करोड़सिंगरअमेरिका
6कायली जेनर16.2 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
7किम कर्दाशियां16 करोड़टीवी एक्ट्रेसअमेरिका
8लियोनल मेसी14.3 करोड़फुटबॉलरअर्जेंटीना
9बियोंसे14.1 करोड़सिंगरअमेरिका
10नेमार13.3 करोड़फुटबॉलरब्राजील

विराट कोहली का क्रिकेट करियर

विराट कोहली फिलहाल भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और 21 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे।कोहली ने अब तक 84 टेस्ट, 248 वनडे और 81 टी-20 खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 54.98 की औसत से 7202, वनडे में 59.34 की औसत से 11867 और टी-20 में 50.8 की एवरेज से 2794 रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगाए हैं।

Open in app