सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और धोनी से आगे निकले विराट कोहली, एक और रिकॉर्ड दर्ज 

India vs England: जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक से इंग्लैंड ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीराज में 2-1 की बढ़त बनाई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 17, 2021 02:43 PM2021-03-17T14:43:59+5:302021-03-17T18:52:14+5:30

Virat Kohli Sachin Tendulkar Rahul Dravid and ms Dhoni records 50 plus score notout | सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और धोनी से आगे निकले विराट कोहली, एक और रिकॉर्ड दर्ज 

विराट कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली (46 गेंद में नाबाद 77, आठ चौके, चार छक्के) की दमदार पारी खेली। विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर बनाने के बाद 50वीं बार नाबाद रहे।सभी मैचों को स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में कराने का फैसला किया गया है।

India vs England: कप्तान विराट कोहली लगातार दूसरे मैच में नाबाद 77 (46 गेंद, 8 चौके और 4 छक्के) रन की पारी खेली। दूसरे टी-20 में नाबाद 73 रन (49 गेंद, 5 चौके और तीन छक्के) की पारी खेली थी। 

हालांकि भारत तीसरे मैच में आठ विकेट से हार गया। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। कल चौथा टी-20 मैच खेला जाएगा। नाबाद 77 रन बनाते ही विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, दीवार राहुल द्रविड़ और पूर्व कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आगे निकल गए।

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर बनाने के बाद 50वीं बार नाबाद रहे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी है। सचिन तेंदुलकर ने 49 बार यह कारनामा किया था। इस मामले में मास्टर ब्लास्टर से आगे निकल गए। 

इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 48 बार यह कारनामा किया है। मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ ने यह कारनामा 35 बार किया है। भारतीय खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोहली की प्रशंसा की। वॉन ने ट्वीट कर जीनियस कहा। पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने मास्टर क्लास करार दिया। पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने कहा कि यदि आप युवा खिलाड़ी हैं तो इस पारी को ध्यान से देखें। काफी कुछ सीख सकते हैं।

सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर की बात करें तो कोहली ने न्यजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की बराबरी कर ली। विलियमसन और विराट ने 11-11 बार यह कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने 10 बार यह कारनामा किया है। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 9 बार यह रिकॉर्ड बनाया है।

Open in app