विराट कोहली-ऋषभ पंत अपने नए ऐड में रैप गाते आए नजर, फैंस ने कर दिया जमकर ट्रोल

Virat Kohli, Rishabh Pant: हिमालया कंपनी के ब्रैंड ऐंबैस्डर बने विराट कोहली और ऋषभ पंत अपने नए ऐड कैंपेन में रैप करते नजर आए, हुए सोशल मीडिया में ट्रोल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: May 17, 2019 05:12 PM2019-05-17T17:12:31+5:302019-05-17T17:12:31+5:30

Virat Kohli, Rishabh Pant seen gets trolled for rapping in their new ad | विराट कोहली-ऋषभ पंत अपने नए ऐड में रैप गाते आए नजर, फैंस ने कर दिया जमकर ट्रोल

एक ऐड में रैप करने पर कोहली-पंत हुए जमकर ट्रोल

googleNewsNext

विराट कोहली और ऋषभ पंत ने हाल ही में फेयर केयर प्रॉडक्ट्स के आधिकारिक ब्रैंड ऐंबैस्डर बने हैं। कंपनी ने कोहली और पंत की कूलनेस दिखाने के लिए एक अजीबोगरीब ऐड कैंपेन जारी किया। 

गुरुवार को ड्रग कंपनी हिमालया द्वारा जारी इस ऐड में कोहली और पंत ने इस प्रॉडक्ट के फायदे को रैप गाते हुए बताया। विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने इस नए ऐड के वीडियो को फैंस के साथ शेयर किया। 


अपने नए ऐड को लेकर ट्रोल हो गए कोहली-पंत

कोहली द्वारा शेयर इस ऐड को उनके लाखों फॉलोअर्स ने देखा, लेकिन शायद ये उन्हें पसंद नहीं आया, जिसकी वजह से उन्होंने कोहली और पंत को जमकर ट्रोल कर दिया। 






ये कोहली द्वारा हाल के महीनों में साइन किए गए ऐंडोर्समेंट्स में से एक है। आईपीएल अभियान के खत्म होने के बावजूद विराट कोहली काफी व्यस्त रहे हैं।

हिमालया के साथ जुड़ने पर विराट कोहली ने कहा, 'मैं टीम हिमालया और मेंस फेस वॉश रेंज के साथ के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। हिमालया एक विश्वसनीय ब्रैंड है और मेरे पसंदीद ब्रैंड्स में से एक है! मैं लंबे समय से हिमालया प्रॉडक्ट का ग्राहक रहा हूं। मैं हिमालया मेन के साथ लंबे सहयोग की उम्मीद करूंगा।'

Open in app