अनुष्का शर्मा के बाद विराट कोहली को मिला यह अवॉर्ड, बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'

विराट कोहली से पहले उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर, हेमा मालिनी, आर माधवन यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

By भाषा | Published: November 20, 2019 02:13 PM2019-11-20T14:13:11+5:302019-11-20T14:13:11+5:30

Virat Kohli named PETA India's 2019 Person of the Year | अनुष्का शर्मा के बाद विराट कोहली को मिला यह अवॉर्ड, बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'

अनुष्का शर्मा के बाद विराट कोहली को मिला यह अवॉर्ड, बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'

googleNewsNext
Highlightsकोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है। पेटा इंडिया ने कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिए कई प्रयास किए हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है। पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिए कई प्रयास किए हैं।

विराट कोहली ने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था। इस हाथी को आठ व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था।

कोहली बेंगलुरु में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें।

पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा, ‘‘विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिए काफी काम कर रहे हैं। हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हें।’’ इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

Open in app