इस महिला क्रिकेटर ने विराट को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब कोहली ने दिया ये खास गिफ्ट

विराट कोहली को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वेट को कोहली ने खास गिफ्ट दिया है।

By सुमित राय | Published: March 13, 2018 12:38 PM2018-03-13T12:38:45+5:302018-03-13T12:38:45+5:30

Virat Kohli gift cricket bat to England Cricketer Danielle Wyatt | इस महिला क्रिकेटर ने विराट को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब कोहली ने दिया ये खास गिफ्ट

Virat Kohli gift cricket bat to England Cricketer Danielle Wyatt

googleNewsNext

विराट कोहली को सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वेट को कोहली ने खास गिफ्ट दिया है। इस बाद का खुलासा खुद डेनियल वेट ने किया है और उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल इस महीने के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज में करेंगी।

डेनियल ने क्रिकइंफो से बातचीत में बताया कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उनको तोहफे में क्रिकेट बैट दिया है। जिस बैट से मैंने शतक लगाया था, वह काफी समय पहले टूट गया है। अब मैं विराट का बैट इस्तेमाल करूंगी। (यह भी पढ़ें: शादी के बाद किराए के घर में रह रहे हैं विराट-अनुष्का, लाखों रुपये दे रहे हैं किराया)

बता दें कि साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 72 रनों की पारी खेली थी और इसी पारी को देखकर डेनियल कोहली से इंप्रेस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ट्विटर के जरिए कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

इसके बाद कोहली और डेनियल की मुलाकात भी हुई थी, तब कोहली ने डेनियल को कहा था कि  'आप टि्वटर पर ऐसा नहीं कर सकतीं! वह चीजों को बहुत सीरीयसली लेते हैं।', इसके बाद डेनियल ने कहा, ओके, सॉरी!'

बता दें कि विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को पहला रिसेप्शन दिया था।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Open in app