Video: अनुष्का के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे विराट कोहली, पत्नी के लिए कही ये बड़ी बात

कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

By सुमित राय | Published: June 7, 2018 12:05 PM2018-06-07T12:05:35+5:302018-06-07T12:05:35+5:30

Virat Kohli call Boss to Anushka Sharma, says-Can Do More Cardio Than Him | Video: अनुष्का के साथ जिम में पसीना बहाते दिखे विराट कोहली, पत्नी के लिए कही ये बड़ी बात

Virat Kohli call Boss to Anushka Sharma, says-Can Do More Cardio Than Him

googleNewsNext

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। इसमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी पीछे नहीं हैं। कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'एक साथ ट्रेनिंग, इसे और भी बेहतर बनाता है!' वीडियो में अनुष्का कार्डियो करती नजर आ रही हैं। इसके बाद कोहली ने पत्नी को बॉस बताया और कहा कि अनुष्का उनसे ज्यादा और बेहतर कार्डियो करती हैं। इसके जवाब में अनुष्का इसे बकवास बताया।

वीडियो में विराट यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि वे स्ट्रेंथ एंड मोबेलिटी का दूसरा सेशन शुरू करने जा रहे हैं और देखिए मेरे साथ कौन हैं। वह बॉस की तरह वर्कआउट कर रही हैं।

बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज को पूरा किया था और अनुष्का को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद अनुष्का ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया था। इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए अनुष्का ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था 'हे बेब्स। मैं तुम्हारा फिटनेस चैलेंज एक्सेप्ट करती हूं और अब मैं आप लोगों को दिखाने जा रही हूं अपना पसंदीदा वर्कआउट। उम्मीद है आप इसे ट्राय करेंगे।'

Open in app