Highlightsविराट कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 154 मिलियन पीछे हैं।पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 204 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने भारतीय बन गए हैं और वह पहले भारतीय हैं, जिन्हें 50 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर भारत के नंबर हैं, लेकिन फिर भी वह पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 154 मिलियन पीछे हैं।
विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 50.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 204 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रोनाल्डो दुनिया में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं। रोनाल्डो से आगे सिर्फ इंस्टाग्राम के ही सबसे ज्यादा 333 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अकाउंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा फॉलोवर्स खुद इंस्टाग्राम के ही है, जिसे 33 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में टॉप 10 अकाउंट में तीन फुटबॉलर हैं, जबकि एक रेसलर है। रोनाल्डो के बाद रेसलर ड्वेन जॉनसन के 172 मिलियन, लियोनल मेसी के 143 मिलियन और नेमार के 133 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले अकाउंट
नंबर | यूजर | फॉलोअर | प्रोफेशन | देश |
1 | इंस्टाग्राम | 33.3 करोड़ | सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म | अमेरिका |
2 | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 20.3 करोड़ | फुटबॉलर | पुर्तगाल |
3 | एरियाना ग्रांडे | 17.5 करोड़ | सिंगर | अमेरिका |
4 | ड्वेन जॉनसन | 17.2 करोड़ | रेसलर और | अमेरिका |
5 | सेलेना गोमेज | 16.8 करोड़ | सिंगर | अमेरिका |
6 | कायली जेनर | 16.2 करोड़ | टीवी एक्ट्रेस | अमेरिका |
7 | किम कर्दाशियां | 16 करोड़ | टीवी एक्ट्रेस | अमेरिका |
8 | लियोनल मेसी | 14.3 करोड़ | फुटबॉलर | अर्जेंटीना |
9 | बियोंसे | 14.1 करोड़ | सिंगर | अमेरिका |
10 | नेमार | 13.3 करोड़ | फुटबॉलर | ब्राजील |