विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली झलक पाने को बेताब हुए फैंस, बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक से मिल रही हैं बधाइयां

बेटी के जन्म होने पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खबर को सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

By अमित कुमार | Published: January 11, 2021 06:01 PM2021-01-11T18:01:36+5:302021-01-11T18:35:58+5:30

Virat Kohli and Anushka Sharma blessed with a baby girl Congratulations from Bollywood and cricket world | विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली झलक पाने को बेताब हुए फैंस, बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक से मिल रही हैं बधाइयां

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsविराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को बताया कि वो पिता बन गए हैं।इस खबर के सामने आने के बाद से ही लोग इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे।

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली सोमवार को पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को दोपहर में बेटी को जन्म दिया। विराट कोहली ने खुद इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। कोहली ने ट्विटर पर इसकी खबर देते हुए कहा कि बेटी और अनुष्का दोनों स्वस्थ हैं। कोहली के इस ट्वीट पर लगातार फैंस और सेलिब्रेटीज बधाइयां दे रहे हैंय़ 

कोहली ने ट्वीट कर कहा कि आपको यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी ने जन्म लिया है। आप सभी का आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिये शुक्रिया। उन्होंने कहा कि अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपने जीवन का नया अध्याय शुरू होने को लेकर बेहद खुश हैं। उम्मीद है कि इस समय आप हमारी निजता का ख्याल रखेंगे।''

अनुष्का शर्मा और कोहली ने हाल ही में अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी और चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को उन्होंने इटली में ब्याह रचा लिया था। अनुष्का ने अगस्त में खुद के गर्भवती होने की खबर दी थी। वहीं विराट कोहली भी छुट्टी लेकर दिसंबर से अनुष्का के साथ हैं।

विराट कोहली और अनुष्का को बधाइयों का तांता शुरू हो चुका है। फैंस समेत क्रिकेट और बॉलीवुड जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इरफान पठान से लेकर साइना नहवाल तक ने इन दोनों बधाइयां दी है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार इस कपल को अपनी ब्लेसिंग दे रहे हैं। युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा, “शुभकामनाएं।” तो वहीं, रकुल प्रीत सिंह लिखा, “ओह माई गोड, बधाई। ”


 

Open in app