विनोद कांबली ने किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, मास्टर ब्लास्टर ने मजेदार अंदाज में कर दिया 'ट्रोल'

Sachin Tendulkar troll Vinod Kambli: विनोद कांबली द्वारा अपने 46वें बर्थडे विश को लेकर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें मजेदार अंदाज में ट्रोल कर दिया, ट्वीट हुआ वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 26, 2019 11:12 AM2019-04-26T11:12:18+5:302019-04-26T11:12:18+5:30

Vinod Kambli wish Sachin Tendulkar on his birthday, Tendulkar troll him for new look | विनोद कांबली ने किया सचिन तेंदुलकर को बर्थडे विश, मास्टर ब्लास्टर ने मजेदार अंदाज में कर दिया 'ट्रोल'

सचिन ने नए लुक को लेकर विनोद कांबली को कर दिया ट्रोल

googleNewsNext

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बुधवार (24) को 46 साल के हो गए। सचिन के बर्थडे के अवसर पर उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं मिलीं। लेकिन जब उनके बचपन के दोस्त विनोद कांबली ने बर्थ विश किया तो मास्टर ब्लास्टर ने उनके नए लुल के लिए उन्हें ट्रोल कर दिया।

कांबली ने बुधवार को सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सचिन के लिए दोस्ती का एक गाना भी गाते नजर आ रहे थे। सचिन ने कांबली की इस पोस्ट पर एक दिन बाद जवाब दिया और मजेदार अंदाज में अपने बचपन के दोस्त को ट्रोल कर दिया।

सचिन ने कांबली से ट्विटर पर पूछा, 'शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद विनोद कांबली। गाना बढ़िया है, लेकिन मैं अब भी हैरान हूं कि आपकी भौहें (आईब्रो) अब भी काली क्यों हैं, जब आपकी दाढ़ी सफेद है।' 


सचिन के नाम पोस्ट किए गए अपने वीडियों में 1981 में आई बॉलीवुड फिल्म 'याराना' के हिट गाने 'तेरे जैसा यार कहां' को गाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

सचिन और कांबली, भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने एक ही कोच से ट्रेनिंग ली, एक ही स्कूल टीम के लिए खेले और फिर भारत के लिए भी एक साथ खेले।

ये दोनों फरवरी 1988 में हैरिस शील्ड सेमीफाइनल में शारदाश्रम विद्यामंदिर के लिए सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के खिलाफ 664 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए पहली बार सुर्खियों में आए थे। उस साझेदारी में सचिन ने 326 रन और विनोद कांबली ने 349 रन की नाबाद साझेदारियां की थीं।

Open in app