धोनी और विराट कोहली से आगे निकले पृथ्वी साव, 123 गेंद में नाबाद 185 रन की पारी खेली

Vijay Hazare Trophy: सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला 11 मार्च को कर्नाटक की टीम से होगा। रोहित शर्मा और शिखर धवन की सूची में शामिल हो गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 9, 2021 06:07 PM2021-03-09T18:07:37+5:302021-03-09T19:36:43+5:30

Vijay Hazare Trophy ms dhoni virat kohli history breaks prithvi shaw 123 balls 185 runs 7 six 21 fours | धोनी और विराट कोहली से आगे निकले पृथ्वी साव, 123 गेंद में नाबाद 185 रन की पारी खेली

लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली के खिलाफ 105 और पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन की नाबाद पारियां खेली थी।साव ने टूर्नामेंट में तीसरा शतक जमाया।मुंबई ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिये थे।

Vijay Hazare Trophy: मुंबई के कप्तान पृथ्वी साव भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली से आगे निकल गए। 

पृथ्वी साव ने 123 गेंद में 185 नाबाद पारी खेली। पारी के दौरान 21 चौके और 7 छक्के मारे। एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में हुए मुकाबले में 145 गेंदों में नाबाद 183 रन और कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में हुए मैच में 148 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी। 

पृथ्वी साव के 123 गेंद में नाबाद 185 रन की मदद से मुंबई ने सौराष्ट्र को नौ विकेट से हराकर मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी एक दिवसीय क्रिकेट चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने समर्थ व्यास के नाबाद 90 रन की मदद से पांच विकेट पर 284 रन बनाये लेकिन मुंबई ने लक्ष्य 41 . 5 ओवर में हासिल कर लिया।

साव ने टूर्नामेंट में तीसरा शतक जमाया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 105 और पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन की नाबाद पारियां खेली थी। जीत के लिये 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साव शुरू ही से आक्रामक रहे। मुंबई ने नौ ओवर में बिना किसी नुकसान के 67 रन बना लिये थे।

साव ने अपनी पारी में 21 चौके और सात छक्के लगाये। यशस्वी जायसवाल ने 104 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर उनका पूरा साथ दिया। टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाने वाले साव ने अपना अर्धशतक 29 गेंद में पूरा किया । उन्होंने शतक 67 गेंद में पूरा कर डाला। दोनों ने पहले विकेट के लिये 238 रन जोड़े और जीत की नींव रखी।

जायसवाल ने दस चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद साव ने आदित्य तारे (नाबाद 20) के साथ मिलकर जीत की औपचारिकता पूरी की । इससे पहले सौराष्ट्र के लिये स्नेल पटेल ने 30 और अवि बारोट ने 37 रन बनाकर पहले विकेट के लिये 58 रन जोड़े।

मुंबई ने एक समय उसके तीन विकेट 85 रन पर निकाल दिये। तीसरे नंबर पर आये विश्वराजसिंह जडेजा ने 69 गेंद में 53 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। छठे नंबर पर आये व्यास और चिराग जानी (38 गेंद में नाबाद 53) ने छठे विकेट के लिये 129 रन की अटूट साझेदारी करके सौराष्ट्र को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । व्यास ने सात चौके और चार छक्के लगाये। 

Open in app