Vijay Hazare Trophy 2020-21: मुंबई ने रच दिया इतिहास, खड़ा किया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

पृथ्वी शॉ ने 152 गेंदों में 31 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 227 रन जड़े, जिसके दम पर मुंबई ने विशाल स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 25, 2021 02:48 PM2021-02-25T14:48:20+5:302021-02-25T14:50:32+5:30

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Puducherry vs Mumbai: 457/4 - Mumbai, Highest team totals in men's List A in india | Vijay Hazare Trophy 2020-21: मुंबई ने रच दिया इतिहास, खड़ा किया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर

पृथ्वी शॉ इस पारी के साथ लिस्ट-ए मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले कप्तान भी बन गए।

googleNewsNext
Highlightsविजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने ठोका नाबाद दोहरा शतक।पृथ्वी शॉ के दम पर मुंबई ने भी रच दिया इतिहास।मुंबई ने भारत में खेले गए लिस्ट ए क्रिकेट मैच में बनाया सबसे बड़ा स्कोर।

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Puducherry vs Mumbai, Round 3, Elite Group D: विजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने नाबाद 227 रन की पारी खेली, जो टूर्नामेंट का चौथा दोहरा शतक रहा। इसी के साथ यह युवा बल्लेबाज लिस्ट ए में दोहरा शतक जमाने वाला आठवां भारतीय बन चुका है।

मुंबई ने बना दिया रिकॉर्ड

पृथ्वी शॉ की इस पारी के दम पर मुंबई ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 457 रन बनाए, जो भारत में खेले गए लिस्ट-ए मैच में सबसे बड़ा स्कोर रहा।

भारत में खेले गए लिस्ट-ए क्रिकेट के बड़े स्कोर-

457/4 - मुंबई बनाम पुडुचेरी, जयपुर, 2021  

438/4 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, मुंबई, 2015  

422/9 - झारखंड बनाम मध्य प्रदेश, इंदौर, 2021  

418/5 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011  

414/7 - भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2009  

412/6 - मध्य प्रदेश बनाम रेलवे, इंदौर, 2010

पृथ्वी शॉ ने तोड़ा संजू सैमसन का रिकॉर्ड

भारत के लिये पांच टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके शॉ ने 152 गेंदों में 32 चौके और पांच छक्के जड़े। इसी के साथ उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2019 में गोवा के खिलाफ नाबाद 212 रन बनाए थे। 

पृथ्वी शॉ का लिस्ट-ए में पहला दोहरा शतक

लिस्ट ए क्रिकेट में शॉ का यह पहला दोहरा शतक है। साथ ही यह टूर्नामेंट में उनका दूसरा शतक भी है। शॉ ने इससे पहले दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 105 रन ठोके थे। लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अली ब्राउन के नाम है जिन्होंने 268 रन बनाए थे। 

पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार यादव ने मचाया तहलका

मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने का पुडुच्चेरी का फैसला गलत साबित हुआ। शॉ के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 58 गेंद में 133 रन बना डाले। आदित्य तारे ने सात चौकों की मदद से 56 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। यादव ने अपनी पारी में 22 चौके और चार छक्के लगाए और तीसरे विकेट के लिये 201 रन की साझेदारी की। पुडुचेरी की ओर से पंकज सिंह ने 2, जबकि सागर त्रिवेदी-दामादरन रोहित ने 1-1 विकेट झटके।

Open in app