Next

मुंबई इंडियंस ने बदला फील्डिंग कोच, अब इनके हाथ में होगी कमान

आईपीएल-11 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी करना शुरू कर दी है। टीमें अब खिलाडिय�..

आईपीएल-11 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी करना शुरू कर दी है। टीमें अब खिलाडियों के साथ-साथ सपोर्टिंग स्टाफ का भी चुनाव कर रही है। मुंबई इंडियंस ने भी अपने नये फील्डिंग कोच का चुनाव कर लिया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के फ़ील्डिंग कोच साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी जोंटी रोड्स थे। मुंबई इंडियंस ने आने वाले सत्र से पहले अपनी कोचिंग स्टाफ को बढ़ाना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड के जेम्स पैमेंट को मुंबई इंडियंस का फील्डिंग कोच बना दिया गया है। आप को बता दे कि इस टीम के मुख्य कोच श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने हैं। उनकी कोचिंग में टीम ने पिछले सत्र में आईपीएल के खिताब हासिल किया था।

टॅग्स :आई पी एलIPL