VIDEO: धोनी ने वाइफ साक्षी को दिलाई 'एड शूट' की याद, इस तरह किया ट्रोल

ये वीडियो हालांकि काफी पुराना है, जिसमें साक्षी एक विज्ञापन की स्किप्ट पढ़ते हुए दिख रही हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: December 16, 2019 06:42 PM2019-12-16T18:42:02+5:302019-12-16T18:42:02+5:30

VIDEO: Dhoni shares throwback video with wife Sakshi on Instagram | VIDEO: धोनी ने वाइफ साक्षी को दिलाई 'एड शूट' की याद, इस तरह किया ट्रोल

VIDEO: धोनी ने वाइफ साक्षी को दिलाई 'एड शूट' की याद, इस तरह किया ट्रोल

googleNewsNext

दुनिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वह अपनी फैमिली के साथ फिलहाल क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर वाइफ साक्षी को ट्रोल किया है।

ये वीडियो हालांकि काफी पुराना है, जिसमें साक्षी एक विज्ञापन की स्किप्ट पढ़ते हुए दिख रही हैं। इसे पढ़ने में उन्होंने दिक्कत हो रही है और माही उन्हें लगातार टोक रहे हैं। धोनी इस बीच बोलते हैं कि तुम देख कर नहीं पढ़ पा रही हो तो बोलोगी कैसे?"

जल्द टीवी पर नजर आएंगे धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही टीवी पर नजर आने वाले हैं। धोनी सेना पर आधारित एक सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसमें वह बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र से पुरस्कृत सैनिकों की कहानियां सुनाएंगे। धोनी खुद आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल है।

इस सीरीज के पीछे का उद्देश्य देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों को सुर्खियों में लाना है। फिलहाल इसके लिए स्क्रिप्ट को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके विकल्प के रूप में पर टी20 विश्व कप-2020 के लिए बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे न पूछा जाए।

Open in app