Valentine's Day से पहले विराट-अनुष्का का डांस वीडियो वायरल, देखें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बाद 14 फरवरी को अपना पहला वेलेनटाइन डे मनाएंगे।

By सुमित राय | Published: February 13, 2018 04:04 PM2018-02-13T16:04:26+5:302018-02-13T16:06:24+5:30

Valentine's Day: Virat Kohli and Anushka Sharma Dance video Viral on Social Media | Valentine's Day से पहले विराट-अनुष्का का डांस वीडियो वायरल, देखें

Valentine's Day से पहले विराट-अनुष्का का नया डांस वीडियो वायरल, देखें

googleNewsNext

साल 2017 के सबसे चर्चित कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बाद 14 फरवरी को अपना पहला वेलेनटाइन डे मनाएंगे। बताया जा रहा है कि अपने काम की वयस्तता के कारण इस मौके दोनों एक दूसरे से दूर रहेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

शादी के करीब दो महीने बाद वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को विराट कोहली के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों 'मेरे रश्के कमर' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली पहला रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा शिखर धवन, गौतम गंभीर और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे।

इसके बाद विरुष्का ने 26 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हुए।

Open in app