सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, खेल जगत ने जताया गहरा दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 20, 2020 03:28 PM2020-04-20T15:28:01+5:302020-04-20T15:28:01+5:30

UP CM Yogi Adityanath's father Anand Singh Bisht passes away, Yogeshwar Dutt tweet | सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, खेल जगत ने जताया गहरा दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, खेल जगत ने जताया गहरा दुख

googleNewsNext
Highlightsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का सोमवार को निधन। दिल्ली स्थित एम्स में चल रहा था सीएम आदित्यनाथ के पिता का इलाज।खेल जगत ने जताया गहरा शोक।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट का सोमवार (20 अप्रैल) को दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। उन्हें लीवर की बीमारी के चलते 13 मार्च को एम्स के गेस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता ने सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली।

इस दुखद खबर के बाद राजनीति, बॉलीवुड समेत खेल जगत ने भी सीएम आदित्यनाथ के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रेसलर योगेश्वर दत्त ने ट्वीट किया, "माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति ॐ"

वहीं महिला पहलवान बबीता फोगाट ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति व स्वजनों को इस दुःखद परिस्थिति में संबल प्रदान करें।"

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी। 

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने बताया, ''आज सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड-19 के कोर ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हो रही थी, उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया लेकिन इसके बाद भी वह बैठक करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद ही बैठक से उठे।'' 

Open in app