U-19 वर्ल्ड कप: श्रीलंका के युवा गेंदबाज ने '175 किमी/घंटे' की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई सनसनी, फैंस ने जमकर किए कमेंट

Matheesha Pathirana: श्रीलंका के 17 वर्षीय मथीशा पथीराना ने अंडर-19 वर्ल्ड में एक गेंद 175किमी/घंटे की रफ्तार से फेंककर सबको चौंकाया

By अभिषेक पाण्डेय | Published: January 21, 2020 09:40 AM2020-01-21T09:40:21+5:302020-01-21T09:40:58+5:30

Under-19 World Cup: Sri Lankan bowler Matheesha Pathirana clocked a 175 kph on speed gun, Record or technical glitch? | U-19 वर्ल्ड कप: श्रीलंका के युवा गेंदबाज ने '175 किमी/घंटे' की रफ्तार से गेंद फेंक मचाई सनसनी, फैंस ने जमकर किए कमेंट

श्रीलंका के 17 वर्षीय गेंदबाज ने फेंकी 175किमी/घंटे की रफ्तार की गेंद?

googleNewsNext
Highlightsश्रीलंका के 17 वर्षीय गेंदबाज ने 175किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चौंकायासबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने 2003 में बनाया था

श्रीलंका की टीम को भले ही अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के पहले मैच में रविवार को भारत के हाथों 90 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन उसके 17 वर्षीय गेंदबाज ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। 

लसिथ मलिंगा जैसे ऐक्शन की वजह से पहले भी चर्चा में रह चुके श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथीराना ने भारत के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक गेंद 175किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकते हुए सबको हैरान कर दिया। मथीशा ने ये गेंद भारतीय अंडर-19 स्टार यशस्वी जायसवाल को फेंकी। 

तकनीकी गलती या रिकॉर्ड? श्रीलंकाई गेंदबाज ने की रफ्तार ने चौंकाया!

मथीशा के गेंद फेंकने के बाद इस गेंद की गति 175किमी/घंटे और 108 मील प्रति घंटे दिखाई गई। अगर ये आंकड़ा सही है तो मथीशा ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बना दिया है।

सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शोएब अख्तर के नाम 

क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम है जिन्होंन 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में 161.3 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

फैंस ने उठाए श्रीलंकाई गेंदबाज की स्पीड पर सवाल

हालांकि ये कह पाना मुश्किल है कि श्रीलंकाई युवा गेंदबाज ने वाकई 175किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है या ऐसा गेंदबाजी की गति मापने वाली मशीन की गलती की वजह से हुआ। लेकिन इस गेंद की चर्चा पूरी दुनिया में हुई। सोशल मीडिया में भी इस गेंद को लेकर बहस छि़ड़ गई। लेकिन कई यूजर्स ने कहा कि इस गेंद को देखकर ऐसा लगा नहीं कि ये वाकई 175किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी। 

श्रीलंकाई गेंदबाज की ये गेंद लेड साइड की तरफ फेंकी गई गई थी, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। एक यूजर ने ये भी लिखा, 'अगर गति सही है तो गेंद को कीपर के हाथों में जाने के बजाय शायद उसके सिर के ऊपर से जानी चाहिए थी, क्योंकि ये एक बाउंसर थी।'

आईसीसी ने मथीशा की गेंद को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। लेकिन सोशल मीडिया में इस गेंद को लेकर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए।

मथीशा पथीराना इससे पहले पिछले साल अपने कॉलेज-ट्रिनिटी कॉलेज, कैंडी के लिए डेब्यू करते हुए 7 रन देकर 6 विकेट लेकर और खासतौर पर लसिथ मलिंगा स्टाइल में फेंकी गई यॉर्कर से चर्चा में आए थे।

Open in app