दुखद: भारतीय महिला क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद कोरोना ने छीनी अब बहन की भी जिंदगी

Veda Krishnamurthy loses sister to Covid: कोरोना वायरस ने खिलाड़ियों के जीवन पर भी खासा असर छोड़ा है। इस महामारी के कारण दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

By अमित कुमार | Published: May 7, 2021 04:12 PM2021-05-07T16:12:21+5:302021-05-07T16:12:21+5:30

Two weeks after mother death Veda Krishnamurthy loses sister to Covid | दुखद: भारतीय महिला क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद कोरोना ने छीनी अब बहन की भी जिंदगी

वेदा कृष्णामूर्ति। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsवेदा कृष्णामूर्ति ने पिछले महीने ही अपनी मां को भी खोया था।अब कोरोना के कारण उनकी बहन भी दुनिया को अलविदा कह गईं।वेदा कृष्णामूर्ति के प्रति क्रिकेट फैंस लगातार सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं।

Veda Krishnamurthy loses sister to Covid: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य वेदा कृष्णामूर्ति की बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। वेदा की बहन पिछले काफी दिनों से संक्रमित थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार को कोरोना के कारण उनकी बहन की मृत्यु हो गई। वेदा ने अपनी बहन वत्सला की सेहत के लिए लोगों से दुआ मांगने को कहा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी।

लेकिन अंत में उनकी बहन ने भी उनका साथ छोड़ दिया। इससे पहले वेदा की मां चेलुवम्बदा देवी का कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। बेंगलुरू की इस क्रिकेटर ने ट्वीट कर मां के निधन की जानकारी दी थी। भारत के लिए 48 एकदिवसीय और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली यह क्रिकेट मां और बहन के जाने के बाद टूट गई है। फैंस लगातार वेदा को हिम्मत देने का प्रयास कर रहे हैं। 

वेदा कृष्णामूर्ति ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ अम्मा के निधन के बाद मुझे जो संदेश मिले है मैं उनका सम्मान करती हूं। आप समझ सकते है कि उनके बिना मेरे परिवार के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। मैं जांच में नेगेटिव आयी हूं और चाहूंगी की आप हमारी निजता का सम्मान करें। इस तरह की स्थिति से गुजरने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं है।’’ 

बता दें कि भारत में पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। अहम दवाओं और आक्सीजन की कमी से यह संकट और बढ़ गया है। 

Open in app