Highlightsकेकेआर के फिरकी गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने लगातार दो मुकाबलों में शतकीय पारी खेली। राहुल तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े।
आईपीएल 2020 खत्म हो गया है। इस बार कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया। राहुल तेवतिया का एक ओवर में लगाया गया पांच छक्का हो या केएल राहुल का विनिंग शतक सबने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं शिखर धवन ने लगातार दो शतक जड़कर आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
-पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 69 गेंदों में 132 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस सीजन इससे अधिक रन एक पारी के दौरान किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाया।
-राजस्थान रॉयल्स के सितारे राहुल तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े।
-चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 102 मीटर का छक्का जड़कर क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया।
-पंजाब बनाम मुंबई मुकाबले में इतिहास रचा गया। निर्धारित ओवरों में स्कोर बराबरी पर होने पर परिणाम के लिए सुपर ओवर कराया गया, जिसमें पंजाब ने मुंबई को केवल छह रन ही बनाने दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरा पंजाब भी छह रन ही बना सका। लिहाजा दूसरा सुपर ओवर कराया गया जिसमें मुंबई ने ग्यारह रन बनाए। गेल ने गगनचुंबी छक्का लगाकर पंजाब को जीत दिलाई।
-राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 107 रन की पारी खेली।
-दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने लगातार दो मुकाबलों में शतकीय पारी खेली।
-सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कांटे के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने जीत के बाद मैदान पर ही असम का पारंपारिक बीहु डांस किया।
-राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के ऑलराउंडर निकोलस पूरन ने सीमा रेखा के निकट किया गया फील्डिंग यादगार रहा।
-केकेआर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज को स्टम्प के पीछे गोता लगाकर कैच आउट किया। इस कैच से कार्तिक ने वाहवाही बटोरी।
-मुंबई के खिलाफ राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सीमा रेखा के निकट ऊंचा और मुश्किल कैच एक हाथ से लपका। इस कैच को देख लोग दंग रह गए। इसी मुकाबले में मुंबई के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने भी सीमा रेखा पर बेहतरीन कैच लपका।
-केकेआर के फिरकी गेंदबाज वरूण चक्रवर्ती ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट लिए।
-आईपीएल के इस सत्र में विफल रही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कमेंटेटेर डैनी मॉरीसन ने पूछा था, 'क्या आपकी यह अंतिम स्पर्धा है।' धोनी का जवाब था, 'डेफिनेटली नॉट'। धोनी का यह जवाब वायरल हुआ।
-मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 गेंदों में 68 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। (लोकमत ब्यूरो इनपुट के साथ)