चेतन सकारिया: परिवार का पेट पालने के लिए पिता चलाते थे टेंपो, पिछले साल तक घर में टीवी भी नहीं था, अब नीलामी में मिले एक करोड़ 20 लाख रुपये

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: टेंपो ड्राइवर के बेटे चेतन सकारिया इस सीजन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। चेतन सकारिया गुजरात के रहने वाले हैं।

By अमित कुमार | Published: February 19, 2021 08:39 PM2021-02-19T20:39:45+5:302021-02-19T20:46:37+5:30

Tempo driver son Chetan Sakariya misses late brother on the day he bags Rs 1.20 crore IPL contract | चेतन सकारिया: परिवार का पेट पालने के लिए पिता चलाते थे टेंपो, पिछले साल तक घर में टीवी भी नहीं था, अब नीलामी में मिले एक करोड़ 20 लाख रुपये

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल ऑक्शन के बाद चेतन सकारिया के परिवार वाले बेहद खुश हैं।चाचा ने भी चेतन का खूब सपोर्ट किया और उसकी हर जरूरत को पूरा करने का प्रयास किया।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चेतन सकारिया का प्रदर्शन शानदार रहा था।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: चेन्नई में गुरुवार को हुई नीलामी में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने आलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रुपये की धनराशि में खरीदा। क्रुणाल पंड्या के 2018 के रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए कृष्णप्पा गौतम अब सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। चेतन सकारिया पिछले साल सौराष्ट्र के रणजी ट्रॉफी जीतने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। चेतन सकारिया की जीवन काफी मुश्किलों से गुजरा है। गुजरात के भावनगर जिले के वरतेज कस्बे में रहने वाले चेतन के पिता टेंपो चलाते थे। 

घर चलाने के लिए पिता चलाते थे टेंपो

पिता कांजीभाई घर चलाने के लिए टेंपो चलाया करते थे। चेतन को यहां तक पहुंचाने में उनके पिता का योगदान बेहद अहम रहा है। हालांकि, चेतन जब सौराष्ट्र टीम में खेलने लगे तो उसके बाद उन्होंने पिता को टेंपो नहीं चलाने दिए। बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब चेतन के घर में टीवी तक नहीं हुआ करती थी। वह पड़ोसियों के घर और बाजार के दुकानों में मैच देखने जाया करते थे। पिछले साल ही चेतन ने टीवी खरीदा था।

जनवरी में छोटे भाई ने कर लिया था सुसाइड

चेतन ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में नीलामी के बाद अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई ने जनवरी में सुसाइड कर लिया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जब वह खेल रहे थे, तभी उनके भाई ने यह खतरनाक कदम उठाया था। इस घटना से उनके परिवार पर काफी गहरा असर पड़ा था। 

Open in app