कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे-धीरे लौट रहा, मांजरेकर ने कहा-लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे, आत्मविश्वास हिल गया था...

विराट कोहलीः एशिया कप में फॉर्म में लौटे और भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 27, 2022 05:34 PM2022-09-27T17:34:45+5:302022-09-27T17:35:47+5:30

team india Virat Kohli 'powergame' is slowly return Sanjay Manjrekar said runs were not being scored long time confidence shaken | कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे-धीरे लौट रहा, मांजरेकर ने कहा-लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे, आत्मविश्वास हिल गया था...

अच्छी गेंदों पर चौके छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है।

googleNewsNext
Highlightsकरीब तीन साल तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद एक महीने का ब्रेक लिया था।अच्छी गेंदों पर चौके छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए।

नई दिल्लीः भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली का ‘पावरगेम’ धीरे धीरे लौट रहा है और टी20 विश्व कप से पहले वह चिर परिचित लय में आ रहे हैं। कोहली ने करीब तीन साल तक खराब फॉर्म से जूझने के बाद एक महीने का ब्रेक लिया था।

 

वह एशिया कप में फॉर्म में लौटे और भारत के लिये सर्वाधिक रन बनाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया। मांजरेकर ने कहा ,‘एशिया कप के हर मैच से उन्होंने रन बनाये और सिर्फ रन ही नहीं बनाये बल्कि प्रदर्शन में सुधार भी हुआ है। मुझे लगता है कि पावरगेम लौट आया है। उसका अपने पावरगेम पर भरोसा लौट रहा है।’

उन्होंने कहा ,‘एक समय था जब उसके रन बन रहे थे लेकिन पावरगेम नहीं लौट रहा था। अब वह लौट रहा है।’ उन्होंने कहा कि वह अच्छे चौके छक्के लगा रहे हैं जो अच्छा संकेत है। मांजरेकर ने कहा ,‘वह अच्छी गेंदों पर चौके छक्के लगा रहा है और यह आत्मविश्वास से आता है।

यह ऐसा खिलाड़ी है जिसका आत्मविश्वास जबर्दस्त है और इसी से वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आया है लेकिन लंबे समय से रन नहीं बन रहे थे जिससे उसका आत्मविश्वास हिल गया था।’ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए।

भुवनेश्वर पर अतिरिक्त बोझ था। उन्होंने कहा ,‘भुवनेश्वर कुमार पर जरूरत से ज्यादा बोझ है और वह काफी क्रिकेट खेल रहा है। उसने सारे मैच खेले और इस श्रृंखला में भी। उसे ब्रेक की जरूरत है जिसके बाद वह तरोताजा होकर खेलता है।’ उन्होंने कहा ,‘हर्षल पटेल की अपनी सीमायें हैं। भारत को तीसरे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिये और विकल्प आजमाने चाहिये। मोहम्मद शमी भी एक विकल्प है।’

Open in app