Highlightsभारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया।इससे पहले भारत ने विदेशी जमीन पर सबसे बड़ा रन चेज 8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ किया था।
श्रेयस अय्यर (नाबाद 58) और केएल राहुल (56) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाया था। 204 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
भारतीय टीम की विदेशी जमीन पर सबसे बड़ा रन चेज करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए दौरे की शुरुआत की है। इससे पहले भारत ने विदेशी जमीन पर सबसे बड़ा रन चेज 8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ किया था, तब भारतीय टीम ने 199 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।
भारतीय टीम का सबसे बड़ा रन चेज
किस टीम के खिलाफ | स्कोर | ग्राउंड | साल |
---|
वेस्टइंडीज | 208 | हैदराबाद | 2019 |
श्रीलंका | 207 | मोहाली | 2009 |
न्यूजीलैंड | 204 | ऑकलैंड | 2020 |
ऑस्ट्रेलिया | 202 | राजकोट | 2013 |
इंग्लैंड | 199 | ब्रिस्टल | 2018 |
ऑस्ट्रेलिया | 198 | सिडनी | 2016 |
चौथी बार किया 200+ का रन चेज
भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में चौथी बार 200 से ज्यादा का रन चेज किया है। भारत 200+ का रन चेज करने वाली टीम है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दो बार 200 से ज्यादा का रन चेज किया है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और कतर ने एक-एक बार 200 से ज्यादा का रन चेज किया है।